बुलंदशहर हिंसा: शिखर अग्रवाल को जिला महामंत्री पद से हटाया, प्रियंका-अखिलेश ने BJP पर बोला हमला

बुलंदशहर। बुलंदशहर हिंसा मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए मुख्य आरोपी शिखर अग्रवाल को 'प्रधानमंत्री जन-कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान' जिला महामंत्री बना दिया गया था। मामला मीडिया की सुर्खियां बना, तो पार्टी की किरकिरी होने पर पार्टी ने यूटर्न ले लिया है। शिखर अग्रवाल को प्रधानमंत्री जन-कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान से हटाने के साथ ही पार्टी से भी बाहर कर दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि इस संस्था का बीजेपी से कोई लेना देना नहीं है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है।

पुलिस अधिकारियों का गिरेगा मनोबल: अखिलेश

पुलिस अधिकारियों का गिरेगा मनोबल: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बुलंदशहर में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी को भाजपा द्वारा अपने संगठन में PM जनकल्याण योजना अभियान का महामंत्री बनाना, आरोपियों को सत्ता का संरक्षण देना है। यदि ऐसे अपराधी को इस तरह का सम्मान मिलेगा तो यकीनन इससे हमारे पुलिस अधिकारियों का मनोबल गिरेगा।'

बढ़ेगा अपराधियों का मनोबल: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शिखर अग्रवाल के जिला महामंत्री बनाये जाने पर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की पत्नी और बेटे का वीडियो ट्वीट किया है। साथ ही लिखा है कि, 'यूपी पुलिस में अपनी सेवाएं देते हुए शहीद हुए सुबोध सिंह जी की पत्नी का बयान सुनिए। खबरों के अनुसार उनकी हत्या के आरोपी को आज भाजपा ने अपना पदाधिकारी बना दिया। उनकी पत्नी का सवाल एकदम जायज है। इस तरह से अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा।'

BJP जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया थे मुख्य अतिथि

BJP जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया थे मुख्य अतिथि

बता दें, 14 जुलाई को 'प्रधानमंत्री जन-कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान' कार्यक्रम आयोजित हुआ था। संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया मुख्य अतिथि थे। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि वह भारत सरकार की योजनाओं का पूरे भारत में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उनका दावा है कि बीजेपी के शीर्ष नेता उनके मेंटर हैं। हालांकि विवाद होने पर शिखर अग्रवाल को पद से हटा दिया गया है। वहीं, इस मामले में जिलाध्यक्ष अनिल सिसोहिया का कहना था कि इस कार्यक्रम से बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+