बुलंदशहर हिंसा: फरार 23 आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को गोकशी को लेकर हिंसा भड़क गई थी। इसमें स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और भाजपा कार्यकर्ता सुमित की मौत हो गई थी। इस घटना में पुलिस ने योगेश राज सहित 27 लोगों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट ले लिए थे। शुक्रवार को पुलिस ने 23 अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने कुर्की के नोटिस लगाने की कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस ने इस घटना के 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने की 18 फरार आरोपियों की तस्वीर जारी

पुलिस ने की 18 फरार आरोपियों की तस्वीर जारी

बुलंदशहर पुलिस ने इस मामले में फरार 18 आरोपियों की तस्वीर जारी की है। इसके साथ ही पुलिस ने कहा है कि फरार चल रहे सभी आरोपियों की चल संपत्ति जब्त की जाएगी। इससे पहले मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी योगेश राज समेत 27 नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए चिंगरावठी, महाब, नयाबांस अमेट अन्य गांवों में लगातार दबिश दे रही है। दूसरी तरफ इस मामले में नामजद फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने किए कुर्की नोटिस चस्पा

पुलिस ने किए कुर्की नोटिस चस्पा

बुलंदशहर हिंसा मामले में फरार चल रहे 23 आरोपियों के घरों पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर दिए है। ये कार्रवाई शुक्रवार को की गई है। बता दें कि बुधवार को एसआईटी ने फरार चल रहे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट ले लिए थे। गैर जमानती वारंट लेने के बाद पुलिस आरोपितों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिए है।

क्या था मामला

क्या था मामला

बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुई हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की गोली लगने से मौत हो गई थी, तो वहीं 18 वर्षीय युवक सुमित कुमार की भी हिंसा में मौत हुई थी। हालांकि बुलंदशहर पुलिस ने हिंसा के बाद गोकशी के मामले में सात लोगों के खिलाफ नाम दर्ज एफआइआर दर्ज की थी। हिंसा और इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में 27 आरोपियों समेत करीब 60 अज्ञात को नामजद किया गया था। पुलिस ने गोकशी के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+