बुलंदशहर गैंगरेप मामला निकला फर्जी, पुलिस ने बताया- 50 हजार रुपए के विवाद में लिखाई रिपोर्ट

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला फर्जी निकला। शुक्रवार को एसपी देहात ने घटना का खुलासा करते हुए पीड़िता समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 50 हजार रुपये के विवाद में जीतू को फसाने के लिए जेल के अंदर साजिश रची गई थी। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

 minor girl physical attack in bulandshahr

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपने भाई के साथ बुलंदशहर में किराए के मकान में रहती है। बुधवार को पीड़िता स्कूटी से खुर्जा स्थित नवदुर्गा मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी। वापस जाते समय शाम करीब सात बजे अगवाल ओवरब्रिज पार करते हुए स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया। इस दौरान एक गाड़ी आई जिससे खुर्जा निवासी जीतू सैनी अपने दो साथियों के साथ उतरा। उन लोगों ने पेट्रोल डलवाने की बात कही और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया।

पीड़िता की मानें तो आरोपी उसे कहीं ले गए, जहां उन लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। देर रात किशोरी बेहोशी की हालत में स्कूटी के साथ धरपा गांव के पास हाइवे पर मिली। किशोरी को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। गुरुवार सुबह एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात मनीष मिश्रा, सीओ राघवेन्द्र मिश्र समेत आला अफसर मौके पर पहुंचे और किशोरी से पूछताछ की। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि धरपा गांव के पास बुधवार रात करीब 12 बजे किशोरी बेहोशी की हालत में मिली थी। किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। नामजद एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+