बुलंदशहर: चंद्रशेखर की पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक समेत एक दर्जन बसपाई

बुलंदशहर। 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके लिए प्रदेश में अभी से सियासी जमीन तैयार होने लगी है। वहीं, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने चुनवा लड़ने की घोषणा के साथ ही तैयारी भी शुरू कर दी है। गुरुवार को चंद्रशेखर बुलंदशहर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक समेत एक दर्जन बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेताओं को संगठन में शामिल किया।

many BSP leaders joins party for Chandrashekhar Azad

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने इससे पहले लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की। चंद्रशेखर और ओमप्रकाश राजभर ने 2022 का विधानसभा चुनाव भागीदारी संकल्प मोर्चा नामक एक बड़े गठबंधन के हिस्से के रूप में लड़ने का फैसला किया। सुभासपा के महासचिव अरविन्द राजभर ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि भीम आर्मी राजभर की अगुवाई वाले भागीदारी संकल्प मोर्चा का हिस्सा बनेगी। उन्होंने बताया कि इसकी औपचारिक घोषणा अगले कुछ दिनों में कर दी जाएगी। बता दें कि यह बैठक करीब आधा घंटा चली।

चंद्रशेखर ने बुलंदशहर में ज्वाइन कराई पार्टी
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद गुरुवार को बुलंदशहर पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बसपा के एक दर्जन नेताओं ने भीम आर्मी पार्टी ज्वाइन की। सभी को चंद्रशेखर ने पार्टी ज्वाइन कराई। इनमें शिकारपुर के पूर्व विधायक वासुदेव बाबा, डिबाई से चुनाव लड़ चुके वीरेंद्र कुमार, मंडल कोऑर्डिनेटर मदन पाल गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह गौतम, पूर्व मंत्री धर्मेंद्र गौतम और पूर्व डीएम बीपी नीलरतन शामिल हैं।

15 मार्च को करेंगे पार्टी के नाम का ऐलान
चंद्रशेखर आजाद की नई राजनीतिक पार्टी का नाम तकरीबन फाइनल हो गया है और वह 15 मार्च को इसका ऐलान कर सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रशेखर की नई पार्टी का नाम मायावती के राजनीतिक दल बीएसपी (बहुजन समाज पार्टी) से मिलता-जुलता ही बीएपी (बहुजन आजाद पार्टी) पर लगभग सहमति बन गई हैं। एबीपी (आजाद बहुजन पार्टी) नाम पर भी काफी विचार किया गया। इस बारे में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि नए दल के नामों पर मंथन चल रहा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+