बुलंदशहर: पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में फटा सिलेंडर, 10 छात्र समेत 13 झुलसे, दो गंभीर

बुलंदशहर, 07 मार्च: बुलंदशहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में रसोई गैस फटने से हड़कंप मच गया। हादसे में 10 छात्र व तीन अन्य लोग झुलस गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

Recommended Video

    बुलंदशहर: पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में फटा सिलेंडर, 10 छात्र समेत 13 झुलसे, दो गंभीर
    lpg gas cylinder explosion in polytechnic college hostel in bulandshahr

    बुलंदशहर के डिबाई तहसील के पीछे स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में सोमवार की सुबह धमाके की आवाज सुनकर कॉलेज परिसर के साथ ही आसपास के इलाकों के लोग भी सहम गए। बताया गया कि खाना बनाने के दौरान किचन में अचानक 5 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में 10 छात्रों सहित 13 लोग बुरी तरह से झुलस गए। घटनास्‍थल से तत्‍काल सभी घायलों को निकाला गया और उन्‍हें अस्‍पताल भेजा गया। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह ने बताया कि आज लगभग 9 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज में खाना बनाते वक्त एक छोटे सिलेंडर में आग लगी और फिर वह फट गया। इस हादसे में पॉलिटेक्निक के 10 बच्चे घायल हैं, जिनको राजकीय मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में एडमिट करा दिया गया है, उनके इलाज की समुचित व्यवस्था भी करा दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+