बुलंदशहर: अस्पताल से फरार कोविड पॉजिटिव 3 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahar) में कोविड 19 (COVID-19) एल-2 अस्पताल से चार कैदी फरार हो गए। ये चारों कैदी धोखाधड़ी और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के आरोपी हैं। चारों कोविड पॉजिटिव थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि फरार हुए चार आरोपियों में से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Four COVID 19 positive prisoners escaped from hospital in Bulandshahr

19 सिंतबर को पकड़े गए थे तीन आरोपी

मामला बुलंदशहर के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के कोविड 19 एल-2 अस्पताल का है। जानकारी के मुताबिक, 19 दिसंबर को कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में रिंकू और मोनू निवासी गांव ढांकर और पॉक्सो की धारा में यामीन निवासी इस्लामाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीनों की कोरोना जांच की गई, जिसमें वह पॉजिटिव मिले। इसके बाद तीनों को खुर्जा के कोविड-19 एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चारों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था

20 दिसंबर को मारपीट की धाराओं में इस्लामाबाद निवासी असद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। जांच में असद भी कोरोना पॉजिटिव मिला। उसे भी कोविड-19 एल 2 वार्ड में पहुंचाया गया। बीती रविवार शाम चारों आरोपी अस्पताल के जीने की कुंडी तोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसएसपी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फरार आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने रात में ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+