कोरोना: छिपे हुए जमातियों की सूचना देने पर मिलेगा 10 हजार रुपए का इनाम
बुलंदशहर। तबलीगी जमात में शामिल जो लोग बिना मेडिकल परीक्षण कराए रह रहे हैं, उन पर सख्ती शुरू हो गई है। यूपी में बुलंदशहर के पुलिस-प्रशासन द्वारा ऐलान किया गया है कि, जमातियों की सूचना देने वालों को इनाम दिया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि, तबलीगी जमात से जुड़े जो लोग कहीं हैं, उनके बारे में बताने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम मिलेगा।

संतोष कुमार ने बताया कि जिले के संक्रमित मरीजों को खुर्जा के जटिया राजकीय अस्पताल के कोविड एक वार्ड मे शिफ्ट किया गया है। वहीं, जिलाधिकारी अरविन्द्र कुमार ने कहा कि बुलन्दशहर के जहांगीराबाद कस्बे में जमातियों के सम्पर्क में रहे शहर मुफ्ती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहां कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। कुमार ने यह भी बताया कि बुलन्दशहर से कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 120 सैंपल्स में से 118 जमातियों के थे, जबकि दो अन्य लोगों के थे। शुक्रवार रात 33 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें शहर मुफती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने कहा कि, वह लोध राजपूतान जहांगीराबाद का निवासी है। संक्रमित मुफ्ती जमातियों के सम्पर्क में रहा था।
बुलंदशहर में पहला कोरोना मरीज 29 मार्च को मिला
कलेक्टर के मुताबिक, जिले में कोरोना वायरस का पहला मरीज 29 मार्च को मिला। वह सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के वीर खेड़ा निवासी था। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के दो दिन बाद उसकी पत्नी वक मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उसके बाद तबलीगी जमात में संक्रमित लोगों को चिह्नित करने का अभियान शुरू किया गया। भेजे गए सैंपल्स की रिपोर्ट से गत छह अप्रैल को 21 लोगों के टेस्ट रिजल्ट आए, जिनमें दो और लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 19 निगेटिव पाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications