बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध मर्डर केस में एक और आरोपी शिखर अग्रवाल हापुड़ से गिरफ्तार
Bulandshahr

35 आरोपी जा चुके है जेल
3 दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना में गोकशी को लेकर हिंसा हुई थी। हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह (SUBODH KUMAR SINGH) और चिंगरावठी के युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में एसआई सुभाष चंद्र ने 27 नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अभी तक 35 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। हिंसा में नामजद भाजयुमो का स्याना का पूर्व नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल फरार चल रहा था।

वीडियो जारी की दी थी सफाई
स्याना के भाजपा नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल ने इस केस में एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी थी। साथ ही वीडियो में शिखर अग्रवाल ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाये है। ये वायरल वीडियो कहा से और कब जारी किया गया है इस बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है।

वीडियो में किया गया ये दावा
भाजपा नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल ने वायरल वीडियो में दावा किया है कि बुलंदशहर हिंसा में मारे गए पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह भ्रष्ट थे और उन्हें घटनास्थल पर उन्होंने उसे गोली मारने की धमकी दी थी। खुद को निर्दोष बताते हुए अग्रवाल ने कहा, 'घटना के वक्त मैं पुलिस स्टेशन के अदंर था। हिंसा फैलाने में मेरी कोई भूमिका नहीं थी।' अग्रवाल ने वीडियो में ये भी कहा कि इंस्पेक्टर सुबोध ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications