बुलंदशहर: अमेरिका में पढ़ने वाली छात्रा छेड़खानी के दौरान बाइक से गिरी, मौत

बुलंदशहर। बुलंदशहर में अमेरिका से लौटी एक छात्रा की मनचलों की छेड़खानी से बचने के दौरान सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। कोरोना संक्रमण काल में छात्रा अपने घर लौटी थी। वह अपने चाचा के साथ बाइक पर बैठकर रिश्तेदार के पास जा रही थी। रास्ते में ही बुलेट सवार कुछ शोहदों ने छेड़खानी शुरू कर दी और बार-बार आरोपी युवक बाइक को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान मनचलों से बचने के चक्कर में छात्रा बाइक से गिर गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर ली गई है।

स्कॉलरशिप पर अमेरिका पढ़ने गई थी छात्रा

स्कॉलरशिप पर अमेरिका पढ़ने गई थी छात्रा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी के बुलंदशहर में रहने वाली सुदीक्षा भाटी ने पिछले साल इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में टॉप किया था। सुदीक्षा को एचसीएल की ओर से 3 करोड़ 80 लाख रुपए की स्कॉलरशिप मिली थी, जिसके बाद वह अमेरिका में उच्च शिक्षा ग्रहण करने चली गई थी। परिजनों ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल की वजह से सुदीक्षा अमेरिका से लौट आई थी। वह बुलंदशहर में ही थी अपने घर पर थी। वह अपने मामा से मिलने जा रही थी।

मनचलों की वजह से गई छात्रा की जान

मनचलों की वजह से गई छात्रा की जान

रास्ते में बाइक सवार युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। युवक सुदीक्षा की बाइक को बार-बार ओवरटेक कर छेड़खानी का प्रयास करते। इसी दौरान मनचलों से बचने के चक्कर में छात्रा बाइक से गिर गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुदीक्षा कुछ दिनों बाद ही वापस अमेरिका पढ़ाई के लिए लौटने वाली थी। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात बाइकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर ली गई है। इस घटना से एक बार फिर कानून-व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।

Recommended Video

    Sudiksha Bhati Case:US में पढ़ रही सुदीक्षा की कथित छेड़छाड़ के बाद हादसे में मौत | वनइंडिया हिंदी
    गाजियाबाद में पत्रकार की कर दी गई थी हत्या

    गाजियाबाद में पत्रकार की कर दी गई थी हत्या

    बता दें, बीते दिनों गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की छेड़खानी का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इस मामले में विपक्ष ने प्रदेश की योगी सरकार को घेरा था। विक्रम जोशी हत्याकांड के बाद सुदीक्षा भाटी की मौत उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की गवाही दे रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+