Bulandshahr: गर्लफ्रेंड ने शादी का प्रस्ताव लेकर बॉयफ्रेंड को बुलाया घर, परिजनों ने कर दिया खतना
Bulandshahr News: मुस्लिम गर्लफ्रेंड के घर शादी का प्रस्ताव लेकर जाना एक हिंदू युवक को भारी पड़ गया। मुस्लिम गर्लफ्रेंड के पिता और भाइयों ने उसे घर में ना केवल बंधक बनाया। बल्कि, डॉक्टर बुलाकर हिंदू युवक का खतना कर दिया। इतना ही नहीं, मुस्लिम युवती के परिजनों ने युवका का धर्म परिवर्तन कराने की भी कोशिश की।
हालांकि, मुस्लिम प्रेमिका का मौका मिल गया और उसने युवक के घर वालों को फोन कर सूचना दे दी। जिसके बाद युवक परिजन नोएडा (Noida) पहुंचे और किसी तरह उसे बंधनों से मुक्त कराया। वहीं, अब पीड़ित शख्स अपनी मुस्लिम गर्लफ्रेंड के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

एसएसपी बुलंदशहर श्लोक कुमार ने इस मामले की जांच सीओ सिकंद्रबाद को सौंपी है। सीओ सिकंद्राबाद की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र का है। वह नोएडा फेस दो की एक फैक्ट्री में काम करता है।
उसी फैक्ट्री में मुस्लिम युवती भी उसी के साथ काम करती है। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत का दौर शुरू हुआ और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान दोनों ने साथ-जीने मरने की कसमें भी खायीं थी। इस प्यार के बीच मजहब की दीवार भी सामने आई है। दोनों ने तय किया था शादी के बाद भी वह अपना धर्म नहीं बदलेंगे।
पीड़ित की मानें तो उसकी मुस्लिम प्रेमिका ने उससे शादी करने की बात कही। जिसपर पीड़ित ने घरवालों की रजामंदी लेने और उनसे बात करने के लिए कहा। जिसपर मुस्लिम युवती ने अपने परिजनों से बात की। लेकिन, युवती के परिजनों ने इस शादी से साफ इनकार दिया। जिसके बाद युवती ने अपनी जान देने की धमकी दी।
बेटी की धमकी सुनकर उसके परिजनों ने युवक (प्रेमी) को लेकर शादी का रिश्ता लेकर आने के लिए कहा। परिजनों की हां सुनकर मुस्लिम युवती ने अपने प्रेमी को फोन किया और ये खुशखबरी उसे दी। मुस्लिम युवती ने अपनी प्रेमी को बताया कि उसके परिजन मानें गए। तुम आकर शादी की बात कर लो।
पीड़ित की मानें तो शादी की बात करने 21 जुलाई को वह अपनी प्रेमिका के घर नोएडा पहुंच गया। इस दौरान प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी विशाल को नशीली कोल्ड ड्रिक पिला उसे बेहोश कर दिया और प्रेमिका को भी घर में नजरबंद कर दिया गया। इस के बाद प्रेमिका के परिजनों ने हिंदू युवक का खतना कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि तीन दिन बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने बताया कि उसका खतना करा दिया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी प्रेमिका के साथ भी उसके परिजनों ने मारपीट की और घर में बंद कर दिया। हालांकि, मुस्लिम युवती ने अपने प्रेमी के घरवालों को उसके बंधक बनाए जाने की जानकारी दी।
जिसके बाद के परिजन नोएडा पहुंचे और दोनों को मुक्त कराकर अपने साथ ले आए। मुस्लिम युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है, इसलिए वह भी साथ चली आई। इस दौरान पीड़ित शख्स ने नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां कि पुलिस ने मेरी कोई सुनवाई नहीं की।
बल्कि, प्रेमिका की मां की सुनवाई कर रहे है। अब पीड़ित ने बुलंदशहर एसएसी श्लोक कुमार से मिलकर अपनी पीड़ा बयां की। इस मामले की जांच एसएसपी ने सीओ सिकंद्रबाद को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications