बुलंदशहर: बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए पांच किशोर, दीवार पर टंगी चाबी से खोला गेट का ताला

बुलंदशहर: बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए पांच किशोर, दीवार पर टंगी चाबी से खोला गेट का ताला

बुलंदशहर, 17 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से है। यहां कोतवाली देहात के समीप बाल संप्रेक्षण गृह से पांच किशोर मुख्य गेट के चैनल पर लगे ताले को खोलकर भाग गए। पांच किशोरों के फरार होने की जानकारी 16 अगस्त की दोपहर तक आला अधिकारियों को नहीं दी गई। दोपहर बाद बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक एवं जिला प्रोवेशन के सहायक अधीक्षक ने एसएसपी और नगर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Bulandshahr: Five child prisoners escaped from transit hostel

वहीं, बाल कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीएम रविंद्र कुमार व एसएसपी संतोष कुमार सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखी। वहीं, लापरवाही मिलने पर एसएसपी ने वहां तैनात तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया। साथ ही, नगर कोतवाली में तीनों पुलिसकर्मियों समेत बाल संप्रेक्षण गृह अधीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बता दें, फरार किशोरों में एक अमरोहा जिले, दो छतारी, एक शिकारपुर और एक अहमदगढ़ थाना क्षेत्र का बताया गया है।

बता दें कि बाल संप्रेक्षण गृह (ट्रांजिट हॉस्टल) जीटी रोड पर स्थित कोतवाली देहात के समीप बना हुआ है। बाल संप्रेक्षण गृह में कई बाल बंदी इस वक्त बंद हैं। सोमवार 16 अगस्त की सुबह करीब साढ़े चार बजे बाल संप्रेक्षण गृह से पांच किशोर फरार हो गए। फरार हुए किशोर पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज है। बता दें कि छतारी क्षेत्र के फरार एक किशोर के खिलाफ 307, 504 और आम्रस एक्ट व दूसरे के खिलाफ 363 की धारा का मुकदमा दर्ज है। शिकारपुर क्षेत्र के किशोर के खिलाफ 336, 504, अमरोहा के किशोर के खिलाफ 363 और अहमदगढ़ के किशोर पर भी 363 का मुकदमा दर्ज है।

सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल
सीसीटीवी फुटेज में ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही और तीन होमगार्ड नदारद मिले। एक सिपाही चैनल के नजदीक सोता दिखा है और किशोर दीवार पर टंगी चाबी को उतारते हुए दिखे। बता दें कि किशोरों ने दीवार पर टंगी चाबी उतारी और धीरे से चैनल का ताला खोल लिया। लोहे का चैनल हटाकर पांचों बाल बंदी फरार हो गए।

क्या कहा एसएसपी ने...
बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात तीन सिपाही सुभाष धामा, राहुल बंसल और सचिन कुमार को निलंबित कर दिया है। सिपाहियों और बाल संप्रेक्षण गृह प्रभारी अधीक्षक रतन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए नगर कोतवाल को निर्देश दिए हैं। साथ ही तीन होमगार्ड चित्र कुमार, दिनेश कुमार व नागेंद्र सिंह के खिलाफ कमांडेंट को पत्र लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+