Bulandshahr: चुनाव प्रचार के दौरान बसपा प्रत्याशी के कार्यालय पर लगे 'आजादी' के नारे, वीडियो हुआ वायरल

बुलंदशहर में एक बार फिर आजादी-आजादी' के नारों की गूंज सुनाई दी। बताया जा रहा है कि वीडियो चुनाव प्रचार के दौरान खानपुर के बसपा प्रत्याशी के कार्यालय का है। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने वीडियो पर कार्यवाही की मांग की है।

Bulandshahr Azadi slogans raised on BSP candidate office during election campaign, video went viral

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दोनों चरणों के मतदान 11 मई तक शांतिपूर्ण तरीके से सम्पूर्ण हो गए थे, जिसकी मतगड़ना 13 मई को होनी है। इसी बीच जनपद बुलंदशहर से चुनाव प्रचार के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे बसपा पार्टी की एक जनसभा में आजादी के नारे लगाए जा रहे हैं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बसपा कार्यकर्त्ता मौके पर मौजूद हैं।

Bulandshahr Azadi slogans raised on BSP candidate office during election campaign, video went viral

चुनाव प्रचार के दौरान आजादी के नारे, वीडियो पर कार्यवाही की मांग
बता दें कि बुलंदशहर के किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। उन्होंने इस वीडियो पर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज यह वीडियो जो चुनाव प्रचार के दौरान यह लोग जो आजादी मांग रहे हैं, यह खानपुर नगर पंचायत से है। हमारा जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के अधिकारियों से आग्रह है कि इनके विरुद्ध अति शीघ्र कठोर कार्रवाई लेने का कष्ट करें। अन्यथा आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। वहीं मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो स्याना तहसील क्षेत्र के कस्बा खानपुर के बसपा प्रत्याशी के कार्यालय का है। फ़िलहाल पुलिस ने.इस मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+