Bulandshahr Accident: बारातियों से भरी कार नहर में गिरी, तीन लोगों की मौत, बाकियों की तलाश जारी
Bulandshahr Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारात में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक कार जहांगीरपुर थाना क्षेत्र कपना गांव के में स्थित नहर में पलट गई।
कार नहर में पलटने के चलते उसमें सवार आठ लोग डूब गए। जिसमें तीन भाई बहनों सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा रात में ही वहां पहुंचे लोगों ने डूब रहे दो लोगों को बाहर निकाल लिया जिससे उनकी जान बच सकी। वहीं दो लोग अभी भी लापता हैं।

गोताखोरों की मदद से सोमवार सुबह से लेकर शाम तक उनकी तलाश की जाती रही लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे।
उन्होंने मृतकों के परिजनाें से मिलने के साथ ही संवेदना प्रकट किया। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी दुखद किया गया तथा करने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया।
बताया जा रहा है कि बुलंदशहर जनपद के ककोड़ कोतवाली देहात अंतर्गत शेरपुर गांव के रहने वाले राम सिंह के बेटे की शादी पिसावा अलीगढ़ में तय थी। रविवार को बारात धूमधाम से निकली। बारात निकालने के बाद दूल्हे के रिश्तेदार 21 वर्षीय मनीष, 19 वर्षीय अंजली और 21 वर्षीय कांता‚ 18 वर्षीय प्रशांत 42 वर्षीय कैलाश और 6 वर्षीय भांजी रिया‚ 28 वर्षीय मनीषा समेत कुल आठ लोग कार में सवार होकर बारात जा रहे थे।
कार जब जहांगीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कपना नहर पुलिया के पास पहुंची इसी दौरान अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने के बाद कार नहर में पलट गई। नहर कर में पलटने के चलते उसमें सवार सभी लोग डूबने लगे। जानकारी होने के बाद स्थानीय लोग उन्हें बचाने पहुंचे।
यह दौरान लोगों ने कार में फंसे अर्जुन और मनीषा को सकुशल बाहर निकाल लिया जबकि अंजलि मनीष और कांता की मौत हो गइ। इन तीनों का शव भी बरामद कर लिया गया। जानकारी मिलने के बाद गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाई। बाद में कैलाश का भी शव बरामद किया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। अभी भी दो लोगों की तलाश की जा रही है। इस बारे में जिलाधिकारी द्वारा मीडिया को बताया गया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा लापता हुए दो लोगों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications