यूपी: सुबह ससुर घर लौटा तो घर में मिली बहू की अर्द्धनग्न लाश
Bulandshahr News बुलदंशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में विधवा महिला से रेप के बाद हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। महिला का उसके घर में अर्थनग्न अवस्था में शव मिला है। जिससे महिला के साथ रेप बाद हत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूचना पर पहुंची और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला के पति एक साल पहले मौत हो चुकी है।
महिला अपने वृद्ध ससुर और 5 साल के मासूम बेटे के साथ रहती थी। बता दें कि गुरुवार की रात मृतक महिला के ससुर घर के पास बने घेर में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह जब वह घर पहुंचे तो देखा की उनकी बहू कमरे अर्धनग्न अवस्था में मृत पड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही पर मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की है। वहीं, सीओ खुर्जा गोपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होती है तो धाराओं को बढ़ा दिया जायेगा। फिलहाल प्रारंभिक जांच में महिला की गला दबाकर हत्या करने की गई है।












Click it and Unblock the Notifications