Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तोते पर 1 लाख का इनाम, वजह जानकर आप भी जुट जाएंगे तलाश में, जानें इसकी खासियत

Bulandshahr Missing Parrot News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बीते 10 दिसंबर को नगर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण नगर मोहल्ला निवासी नवीन पाठक का तोता अचानक गायब हो गया। तोता गायब होने के बाद उसे खोजने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की गई है।

इसके लिए उन्होंने तोते के साथ अपना एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया है। फेसबुक पर पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने तोता को ढूंढने वाले को एक लाख रुपए इनाम देने की बात भी कही है। उनका कहना है कि तोता गायब होने से उनके परिवार में लोग काफी दुखी हैं।

Bulandshahr Missing Parrot News

उनके परिवार के साथ ही गली में रहने वाले बच्चे भी काफी मायूस हैं। साथ ही नवीन पाठक का कहना है कि तोते के गायब हो जाने के बाद उनके घर के बच्चे खाना नहीं खा रहे हैं। बच्चों का कहना है कि किसी भी हालत में तोते को खोज कर लाया जाए।

बड़ी रोचक है तोते की कहानी
दरअसल, जो तोता गायब है उसका नाम नवीन पाठक और उनके घर वालों ने विष्णु रखा है। नवीन पाठक द्वारा बताया गया कि करीब ढाई साल पहले एक मजदूर ने उन्हें फोन किया था। मकान निर्माण के दौरान तोता का बच्चा वहां मिट्टी में पड़ा हुआ था।

वह उसे घर लाकर स्नान कराए। इस दौरान पता चला कि उसे चोट भी लग गई है। उसके बाद उन्होंने उसका उपचार कराया। उपचार करने के बाद तोता ठीक हो गया तो घर वालों ने उसका नाम विष्णु रख दिया। धीरे-धीरे परिवार के सभी लोगों से विष्णु घुल मिल गया।

यहां तक की नवीन पाठक को वह पापा कहता था तथा उनकी पत्नी ज्योति पाठक को वह मम्मी कह कर बुलाता था। जिस तरीके से बच्चे बुलाते थे, उसी तरीके से तोता भी उन्हें बुलाता था। वह परिवार के सदस्य की तरह रहता था। अब ऐसे में जब से तोता गायब हुआ है तब से परिवार के लोग काफी परेशान हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+