बदायूं में विश्व हिंदू सेवा दल के जिला अध्यक्ष प्रदीप कश्यप की गोली मारकर हत्या, 4 दिन पहले से ही था अंदेशा

उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि प्रदेश के बदायूं ज़िले में एक विश्व हिंदू सेवा दल के जिला अध्यक्ष प्रदीप कश्यप की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं घटना की जानकारी होने पर एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह मौके पर पहुंचे हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार ने गांव के ही लोगों पर कोटे के विवाद के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक का शव झाड़ियों के पास मिला है और पास में ही उसकी लग्जरी गाड़ी भी मिली है। मृतक ने अनहोनी की आशंका चार दिन पहले ही जताई थी।

Vishwa Hindu Seva Dal district president Pradeep Kashyap shot dead

सिर में मारी गई गोली
दरअसल. पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में मूसाझाग थाना क्षेत्र के मरई गांव का है। वही के एक जंगल की झाड़ियों और पतेल के पास प्रदीप कश्यप विश्व हिंदू सेवा दल के जिला अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रदीप के शव के पास में एक तमंचा भी पुलिस को मिला है और उसकी सफारी गाड़ी भी पास में बरामद की गई है। जानकारी अनुसार प्रदीप के सर पर गोली मारी गई है और उंगलियां भी टूटी हुई मिली है। आशंका है कि गोली लगने से पहले प्रदीप की बदमाशों के साथ काफी जद्दोजहद हुई है। आपको बता दें कि मृतक आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप का करीबी था और कोटे की शिकायत लगातार डीएसओ और थाना अध्यक्ष से भी कर चुका था।

Vishwa Hindu Seva Dal district president Pradeep Kashyap shot dead

चार दिन पहले ही की थी शिकायत
बता दें की 4 दिन पहले कोटे की शिकायत को लेकर थाने में समझौता होने के बाद गांव में पंचायत हुई थी, जिसके बाद प्रदीप की मानसिंह और उसके करीबियों ने प्रदीप की पिटाई कर दी थी। प्रदीप के द्वारा शिकायत थाने में करने के बाद भी थाना अध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद प्रदीप पर राशन कोटेदार ने बदला लेने की साजिश रच दी। फिर मौका पाकर बदमाशों ने रास्ते में प्रदीप की गाड़ी को रोक कर पहले तो उसे मारा पीटी और फिर बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की जानकारी होने पर एसएसपी बदायूं डॉक्टर ओपी सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+