'मुझको राणा जी...', छत पर महिला पुलिस और Women Help Desk के सामने अश्लील डांस, Video Viral

उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद से नए साल के जश्न में Women Help Desk के सामने अश्लील डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि डांस करने वालों में कुछ पुलिसकर्मी और बाहरी लोग शामिल हैं।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों द्वारा जांच की बात कही जा रही है। वहीं लोगों द्वारा इस वीडियो को लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए सवाल उठाए जा रहा है।

video-of-soldiers-dancing-in-front-of-women-police-and-women-help-desk-viral

दरअसल, यह वायरल वीडियो बदायूं जनपद के फैजलगंज बेहटा थाने का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि नए साल के दिन थाने में पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान थाना परिसर में ही बाहरी लोगों संग पुलिसकर्मी डांस कर रहे थे। हालांकि वन इंडिया हिंदी द्वारा वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला हेल्प डेस्क के सामने 'मुझको राणा जी माफ करना...' गाने पर कुछ पुरुष चुनरी ओढ़ कर अश्लील डांस कर रहे हैं। महिला इस दौरान छत पर कुछ महिला पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रही हैं।

डांस के दौरान डांस कर रहे कुछ लोग चुनरी ओढ़ कर डांस करने वाले शख्स के साथ गलत हरकतें भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहीं पर मौजूद लोगों द्वारा मोबाइल में डांस का यह वीडियो बनाया गया।

वीडियो बनाने वाले लोगों द्वारा ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के द्वारा लगातार इसे शेयर किया जा रहा है। शेयर करने के साथ ही महिला हेल्प डेस्‍क के सामने अश्लील डांस किए जाने को लेकर सवाल भी उठाया जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले में अधिकारियों द्वारा जांच करवाने की बात कही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+