UP News: गांव के शख्स ने छोटी सी बात पर कर दी थी ग्राम प्रधान की हत्या, मामला जानने के बाद गांव वाले हैरान

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के लखनपुर गांव के प्रधान की हत्या के मामले का पुलिस द्वारा खुलासा कर दिया गया है। इस मामले में गांव के ही रहने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति द्वारा आरोप लगाया गया कि ग्राम प्रधान द्वारा उसके खेत से चकरोड बनवा दी गई थी।

चक रोड का उसने विरोध किया था लेकिन ग्राम प्रधान नहीं माना था। इसके बाद उसे गुस्सा आ गया था और यह बात उसे खटक रही थी जिसके चलते उसने धारदार हथियार से वार करते हुए ग्राम प्रधान की हत्या कर दी थी। मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया।

up-news-this-is-how-a-man-took-revenge-from-pradhan-over-a-small-matter

दरअसल, बदायूं जनपद के लखनपुर के ग्राम प्रधान शिवचरण की 9 नंबर की रात में सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी के बाद परियों द्वारा इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि ग्राम प्रधान की हत्या करने वाला उसके गांव का ही है। शक के आधार पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले नन्हे बाबू नामक शख्स को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह पुलिस को बरगलाता रहा।

कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया और पुलिस को सच्चाई बता दिया। उसने बताया कि वह जिस जमीन पर 20-25 साल से काबिज था और खेत जोत रहा था इस जमीन में से ग्राम प्रधान द्वारा चकरोड बनवा दी गई थी।

उसने यह भी कहा कि जिस स्थान से ग्राम प्रधान द्वारा चकरोड बनवाई गई उस स्थान पर वह अपने पशुओं को भी बांधता था। ग्राम प्रधान द्वारा जबरन चक रोड बनवाए जाने की बात से वह काफी नाराज था। ऐसे में वह प्रधान को जान से मारने की योजना बनाया।

उसने पुलिस को बताया कि 9 नवंबर की रात में वह धारदार हथियार लेकर ग्राम प्रधान के घर के बाहर पहुंचा। इस दौरान ग्राम प्रधान अपने बरामदे में सो रहा था। बरामदे में सोते समय उसने ग्राम प्रधान के ऊपर वार करते हुए उसकी हत्या कर दी और हत्या करने के बाद हथियार को शमशान जाने वाले रास्ते में छुपा दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने धारदार हथियार को बरामद करते हुए गुरुवार को से जेल भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+