UP News: पोस्टमार्टम के बाद बेटी की लाश लेकर घर पहुंचे परिजन, सील खुली तो रह गए हैरान, डीएम से की शिकायत
UP News: यूपी के बदायूं जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बदायूं में एक विवाहिता की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले लाश लेकर घर पहुंचे तो सील खोलने के बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
नाराज परिजनों द्वारा मामले की शिकायत जिलाधिकारी मनोज कुमार से की गई। शिकायत करते हुए परिजनों द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। जिलाधिकारी द्वारा दोबारा पीएम कराए जाने का निर्देश देने के साथ ही मामले में सीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है।

यह पूरी घटना बदायूं जनपद के जिला अस्पताल की है बताया जा रहा है कि बदायूं जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र के कुतरई गांव निवासी गंगा चरण ने अपनी बेटी पूजा की शादी 9 माह पहले गुजरिया के रसूला गांव निवासी जोगेंद्र के साथ की थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद को लेकर बीते रविवार को पूजा ने आत्महत्या कर लिया था।
पूजा द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद ससुराल के लोगों द्वारा मायके पक्ष को सूचना दी गई। वहीं सूचना मिलने के बाद सीओ बिल्सी और नायब तहसीलदार द्वारा मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। सोमवार को विवाहिता की लाश का पोस्टमार्टम किया गया।
बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम करने के बाद वहां पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ के द्वारा मृतिका की लाश को सील करने के बाद परिजनों को सौंप दी गई। मृतका की लाश लेकर परिजन अपने घर पहुंचे तो परिजनों ने देखा कि उसकी आंखें गायब थी। आंखें गायब होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों को गुस्सा आ गया।
अंतिम संस्कार करने की बजाय परिवार के लोग जिला अधिकारी के पास पहुंचे और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिए। परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया कि यदि लाश में आंख नहीं थी तो इसके बारे में उनका जानकारी देनी चाहिए थी।
फिर से किया जाएगा पोस्टमार्टम
मामले में परिवार वालों द्वारा शिकायती पत्र दिए जाने के बाद जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है। जाट कमेटी द्वारा रिपोर्ट मिलने के बाद डॉक्टर और फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा जिलाधिकारी के निर्देश पर मृतका का इलाज का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications