बदायूं: रिश्ते के चाचा ने किया पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा द्वारा रेप की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल बच्ची का इलाज जिला महिला चिकित्सालय में चल रहा है। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि वारदात को अंजाम देने वाला उनका रिश्तेदार ही है। दोनों ही अनुसूचित जाति से हैं।

मामला बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र इलाके का है। यहां एक पांच साल बच्ची से उसके रिश्ते के चाचा ने ही रेप की वारदात को अंजाम दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना बुधवार देर शाम की है। घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। वहीं, मामले पर एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र इलाके में एक बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पाक्सो एक्ट और धारा 376 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पीड़ित का ही रिश्तेदार है उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिला प्रशासन से उचित सहायता दी जा रही: डीएम
डीएम ने बताया कि इस मामले में एसडीएम को लगाया है और पट्टा आवंटन किया जा रहा है और इनका राशन कार्ड भी बनवाया जा रहा है। साथ ही रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत इनको आर्थिक मदद भी की जा रही है। हम इस पूरे मामले को 1 सप्ताह में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर से जांच पूरी करने को आदेशित कर रहे हैं। वही इस पूरे प्रकरण को हम फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजेंगे।












Click it and Unblock the Notifications