दरोगा ने फरियादी को बेल्ट से पीटा, युवक ने भी उतार दी पैंट, कहा- जितने चाहो मार लो: Video Viral
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक सब इंस्पेक्टर द्वारा एक युवक को बेल्ट से पीटने का Video Viral हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक फरियाद लेकर पहुंचा था, इसी दौरान दारोगा ने उसे बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया।

उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद से एक उपनिरीक्षक द्वारा फरियादी को बेल्ट से पीटने का Video Viral हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है और जांच करवाई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विभागीय कार्यवाही के भी आदेश दिए गए हैं। वहीं घटना का वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी द्वारा भी पुलिस के रवैए पर सवाल उठाए गए हैं।
अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि "उप्र पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी के अकार्यवाहक दरोगा जी ने अपने आराम में ख़लल पड़ने पर फरियादी जनता पर ही अपनी बेल्ट से हिसंक प्रतिक्रिया दी। अच्छा हुआ दरोगा जी के पास बेल्ट है, थार या बुलडोज़र नहीं, नहीं तो..."
इसके अलावा आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया द्वारा ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि " तानाशाह पुलिस की एक और शर्मनाक करतूत! युवक को जानवरों की तरह पीटने वाले कच्चा बनियानधारी ये यूपी पुलिस के दरोगा साहब सुनील कुमार विश्नोई है। भाई से झगड़े के बाद पुलिस से शिकायत करके युवक ने गुनाह कर दिया।"
दरअसल, यह पूरा मामला बदायूं जनपद के वजीरगंज थाना अंतर्गत बगरेन चौकी का बताया जा रहा है। इस मामले में अभी तक पूरी सच्चाई सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि चौकी अंतर्गत सिसैया गांव निवासी एक युवक का उसके भाई से विवाद हो गया था।
विवाद के बाद युवक बरगेन पुलिस चौकी पर शिकायत करने के लिए पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित की बात सुनने से पहले बरगेन चौकी इंचार्ज सुशील कुमार विश्नोई ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान युवक अपना पैंट भी उतार देता है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चौकी प्रभारी द्वारा युवक को बेल्ट से पीटा जा रहा है। इस दौरान युवक अपना पैंट उतारते हुए कह रहा है कि जितना चाहो मार लो। हालांकि मारने के बाद दरोगा वीडियो बनाने वाले के तरफ देखते हुए वहां से हट जाता है।
वहीं इस बारे में पुलिस द्वारा सफाई दी गई है कि वीडियो पुराना है और ईद के दिन का है। कहा गया कि शराब के नशे में धुत युवक अपनी पत्नी से झगड़ा करने के बाद चौकी पर पहुंचा था। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
उप्र पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी के अकार्यवाहक दरोगा जी ने अपने आराम में ख़लल पड़ने पर फरियादी जनता पर ही अपनी बेल्ट से हिसंक प्रतिक्रिया दी।अच्छा हुआ दरोगा जी के पास बेल्ट है, थार या बुलडोज़र नहीं, नहीं तो…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 30, 2023
भाजपा सरकार
जनता पर वार! pic.twitter.com/3aH4igX59C












Click it and Unblock the Notifications