Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीज का अंग चूहों ने कुतरा, देखने आए लोगों का स्टाफ पर फूटा गुस्सा

UP News Hindi: उत्तर प्रदेश के बदायूं मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती एक मरीज के परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते मरीज के कई अंगों को चूहों ने कुतर दिया।

मामले की जानकारी आने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा मीडिया को बताया गया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है और जिन लोगों की लापरवाही पाई जाएगी उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में वार्ड में भर्ती मरीजों के आसपास चूहे न पहुंचे इसके लिए रैट ट्रैप लगाए जाएंगे।

rats-gnaw-the-organs-of-a-patient-admitted-in-the-hospital-icu-in-budaun-up

दरअसल, दातागंज तहसील क्षेत्र के बुध बाजार के रहने वाले रामसेवक गुप्ता दो दिन पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल हो जाने के बाद परिजनों द्वारा उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।

गंभीर चोट लगने के चलते स्थिति चिंताजनक थी ऐसे में उनको आईसीयू वार्ड में रेफर कर दिया गया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखकर इलाज किया जा रहा है। आरोप है कि आईसीयू वार्ड में भर्ती रामसेवक गुप्ता के कान और पैर की उंगलियां कुतरने के साथ ही माथे पर कई जगह चूहे ने काट लिया।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद रामसेवक की पत्नी को यह सब नहीं बताया गया था लेकिन अस्पताल में जब आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया तो पत्नी को भी इसकी जानकारी दी गई। आईसीयू वार्ड में भर्ती पति को देखने के लिए पत्नी जब वहां पहुंची तो उसने देखा कि शरीर के कई अंगों को चूहे ने कुतर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस दौरान पत्नी ने देखा कि उसके पति के पैर की उंगली को चूहा कुतर रहा था। इस दौरान रामप्रकाश के पैर से रक्तस्राव भी हो रहा था। चूहा देखने के बाद पत्नी आक्रोशित हो गई और चिल्लाते हुए लोगों को हां बुलाई। उसके बाद वार्ड में तैनात स्टाफ को लेकर लोग काफी नाराज हो गए।

लोगों द्वारा तत्काल इसकी शिकायत प्राचार्य से की गई। प्राचार्य डॉ एनसी प्रजापति द्वारा बताया गया कि मामले की जानकारी आने के बाद आईसीयू वार्ड में पहुंचकर उन्होंने खुद इस मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि अस्पताल के ऑक्सीजन पाइप के निकट बने होल से चूहे अंदर चले आते हैं। उसे बंद करवाए जाने के साथ ही चूहे को पकड़ने के लिए रैट ट्रैप लगाए जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+