यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए गैंगरेप पीड़िता ने की खुदकुशी, मिला सुसाइड नोट

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं के दातागंज में रेप पीड़िता ने सुसाइड नोट में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुदकुशी कर ली। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की तहरीर थाने में दी थी लेकिन पुलिस ने एक महीने तक कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी पीड़िता के घर पहुंचे, मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

'मेरे साथ एक सप्ताह तक हुआ गैंगरेप'

'मेरे साथ एक सप्ताह तक हुआ गैंगरेप'

रेप पीड़िता ने थाने में तहरीर दी थी जिसके मुताबिक वह इलाज कराने जा रही थी कि रास्ते में उसके रिश्तेदार समीर, जोहेब और अरबाज मिले। उन्होंने पति की तबियत खराब होने की बात बताकर उसे साथ ले गए। पीड़िता के मुताबिक, उसने रिश्तेदारों पर भरोसा कर लिया और साथ चली गई। इसके बाद तीनों ने उसे ले जाकर कमरे में बंद कर दिया और सात दिन तक गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने उसके सोने के कुंडल, चेन, पायल और मोबाइल भी छीन लिए।

'पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई'

'पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई'

पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे ट्रेन से दिल्ली ले जा रहे थे कि रास्ते में किसी यात्री के फोन से उसने पिता को अपने बारे में सूचना दी जिसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। इस बारे में दातागंज कोतवाली में पीड़िता ने लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने सुसाइड नोट में लिखा कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उनके पिता व परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए थाने से भगा दिया। एक महीना बीत जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया।

पीड़िता के घर पहुंचे आलाधिकारी

पीड़िता के घर पहुंचे आलाधिकारी

पीड़िता ने सुसाइड नोट में पुलिस गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने लिखा कि वह पति से प्यार करती है लेकिन जबसे उसके साथ गैंगरेप की घटना हुई है उसके बाद उसके पति उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। नोट में पीड़िता ने परिजनों से गुजारिश की है कि तीनों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाय। पीड़िता की खुदकुशी की खबर मिलते ही आलाधिकारी उसके घर पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+