बदायूं: आर्मी के लिए दौड़ लगा रहे पांच युवकों को कार ने कुचला, तीन की मौत

बदायूं। सेना में भर्ती की उम्मीद में दौड़ लगा रहे पांच युवकों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को इलाक के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे को लेकर आक्रोशित परिजनों ने एमएफ हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

high spee car crushed five boys in badaun three dead

वजरीगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद बिसौली रोड गांव कुनार सामने रविवार गांव के ही रहने वाले देव, राहुल, योगेंद्र, सचिन, जुगन वाले आर्मी भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे थे। तभी दिल्ली से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसमें योगेंद्र, सचिन व जुगन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि देव और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

हादसे से नाराज गांव कुनार के ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। मांग थी कि कार चालक को गिरफ्तार किया जाए साथ में मुआवजा दिया जाए। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया। एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि वजरीगुज थाना पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। कार जब्त करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+