CM योगी के स्वागत के लिए होर्डिंग लगाते 2 मजदूरों को बदायूं-मेरठ हाईवे पर कार ने रौंदा, चालक गिरफ्तार

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए होर्डिंग लगा रहे मजदूरों को एक कार ने रौंद डाला। इस हादसे में एक मजदूर की जान चली गई, जबकि अन्य गंभीर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि, यह घटना बदायूं-मेरठ हाईवे पर ग्राम सालिग नगला में अस्थायी हेलीपैड के पास की है, जहां रात के समय मजदूर वहां गड्ढा खोद रहे थे। उस गड्ढे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए होर्डिंग का खंबा लगाया जाना था।

कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया

कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया

पु​लिस का कहना है​ कि, हादसे के बाद आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर आरोप हैं कि, उसने रात डेढ़ बजे तेज रफ्तार से कार चलाई। उसके पास इनोवा कार थी, जिसने जगवीर और विजय नाम के मजदूरों को रौंद दिया। जिसमें जगवीर की मौके पर ही मौत हो गई और विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने घायल मजदूर को सीएचसी भेजा, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक मजदूर अलीगढ़ का ही रहने वाला था।

योगी की रैली इस कॉलेज के मैदान में हुई

योगी की रैली इस कॉलेज के मैदान में हुई

आज बदायूं के लिए सहसवान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली हुई है। उनकी यह रैली सहसवान स्थित प्रमोद इंटर कॉलेज के मैदान में हुई है। इसके लिए बदायूं-मेरठ हाईवे पर गांव सालिक नगला में अस्थायी हेलीपैड बनाया गया था। वहीं, मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए होर्डिंग लगाए जा रहे थे, उपरोक्त मजदूर ही वे होर्डिंग लगा रहे थे।

मृतकों के आश्रितों को मुआवजे की मांग

मृतकों के आश्रितों को मुआवजे की मांग

बताया जाता है कि, यह काम सिंधौली गांव निवासी जगवीर (24) पुत्र कमल सिंह, विजय, बबलू व धर्मेंद्र देख रहे थे। इन सभी लोगों को कंपनी ने भेजा था और कंपनी ने ही होर्डिंग लगाने का ठेका लिया था। अब मजदूरों की ओर से मृतकों के आश्रितों को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+