Budaun news: गंगा नदी में स्नान करने गए MBBS के 5 छात्र डूबे, दो को बचाया, तीन लापता
Budaun news: बदायूं सरकार मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे पांच छात्र शनिवार को गंगा नहाने गए हुए थे। इस दौरान सभी डूब गए। दो छात्रों को बचा लिया गया है, वहीं, तीन अभी भी लापता है।

Budaun news: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां महाशिवरात्रि पर कछला घाट पहुंचे एमबीबीएस के पांच छात्र गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूब गए। गहरे पानी में डूबे रहे छात्रों की चीख-पुकार सुनकर उन्हें बचाने के लिए गोताखोरों ने भी गंगा में छलांग लगा दी। इस दौरान दो छात्रों को गोताखोरों ने बचा लिया, लेकिन 3 छात्र अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक, बदायूं सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे 5 छात्र शनिवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के गंगा नदी पर नहाने पहुंचे। यहां कछला घाट पर जब वो गंगा नदी में नहा रहे थे तो एक छात्र गहराई में जाने लगा। उसी दौरान अन्य छात्र भी उसकी तरफ बढ़े तो वे भी डूबने लगे। खुद को डूबता देखकर छात्रों ने चीख-पुकार मचा दी, जिसे सुनकर मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उन्हें बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी।
इस दौरान गोताखोरों ने दो छात्रों का रेस्क्यू कर लिया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीन छात्र अभी तक लापता है जिनकी तलाश की जा रही है। इस हादसे की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से डूबने वालों तीनों छात्रों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
Recommended Video

रेस्क्यू टीम गंगा नदी में डूबे तीन और छात्रों की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक तीनों छात्रों का कुछ पता नहीं चल सका था। इस संबंध में बदायूं एसएसपी डॉ ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि आज दोपहर करीब 1 बजे जनपद बदायूं मेडिकल कॉलेज के 5 छात्र यहां पर स्नान करने आए थे और निर्धारित स्थान से आगे चले गए। जब वो डूबने लगे तब स्थानीय गोताखोरों ने 2 को बचाया। अन्य 3 छात्रों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications