बदायूं गैंगरेप-हत्‍याकांड : बेटे ने बयां की रुह कंपाने वाली कहानी, बोला-खून से लथपथ मरी पड़ी थी मां और ....

Budaun case: बदायूं। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Budaun) में 50 साल की महिला के हुई जघन्‍य वारदात ने देश में हलचल मचा दी है। महिला के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मानसिक रूप से बीमार पति को कुछ समझ नहीं आ रहा है, बेटे सदमे में हैं। वहीं, गांव में सन्‍नाटा पसरा है। बेटों को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनकी मां अब उन्‍हें हमेशा के लिए छोड़ कर चली गई है। महिला स्‍थानीय स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में काम करती थी। परिवार की जिम्‍मेदारी उसी पर थी। जिस मंदिर में महिला के साथ हैवानियत हुई, वहीं वह परिवार की सलामती के लिए रोज प्रार्थना करने जाती थी। बेटे की जुबानी हम आपको उस रात की रुह कंपाने वाली कहानी बता रहे हैं, जब पुजारी और उसके दो चेले महिला को उसके घर के दरवाजे पर फेंक कर चले गए थे।

Recommended Video

    Badaun Case: Victim के बेटे ने बताया-कैसे शव फेंककर भाग गए थे दरिंदे | वनइंडिया हिंदी
    'मां को दरवाजे पर फेंका, जब पास पहुंचे तो देखा कि मर चुकी थी मां'

    'मां को दरवाजे पर फेंका, जब पास पहुंचे तो देखा कि मर चुकी थी मां'


    महिला के बेटे ने बताया, 'मां रोज की तरह शाम को करीब पांच बजे मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। लेकिन काफी देर बाद भी वह वापस नहीं लौटी। हमें लगा कि वह किसी काम से कहीं चली गई होंगी। हम लोग खाना खाकर सो गए। रात को करीब 11:30 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। हमें लगा मां आ गई हैं। इतने में किसी ने हमारा नाम लेकर आवाज लगाई। जब मैंने गेट खोला तो बाहर वेदराम मौजूद था। वेदराम बोलेरो की तरफ गया और अंदर से सत्यपाल के साथ मिलकर मां को बाहर फेंक दिया। हमने पूछा कि मां को क्‍या हुआ तो बोला क‍ि कुएं में गिर गई थीं और भाग निकला। जब हम मां के पास गए तो वह मर चुकी थीं।'

    'पुलिस ने फोर्स लगाकर करवा दिया दाह संस्‍कार'

    'पुलिस ने फोर्स लगाकर करवा दिया दाह संस्‍कार'

    बेटे ने बताया, 'मां का शरीर खून से लथपथ था। हमने पुलिस को फोन किया, लेकिन कोई नहीं आया। कई बार फोन करने के बाद भी पुलिस नहीं आई। अगले दिन सोमवार को हम खुद पुलिस स्टेशन गए, इसके बावजूद पुलिस नहीं आई। मां का शव घर के बाहर ही पड़ा रहा। हम लोगों ने खुद शव चारपाई पर रखा और उसे चादर से ढका। दूसरे दिन भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो हम लोग शव लेकर थाने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने 17-18 घंटे बाद एफआईआर दर्ज की। इसके बाद भी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया। पोस्टमॉर्टम के इंतजार में तीसरा दिन भी बीत गया। जब गांववालों ने नाराजगी जताई तब पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। जब मामला मीडिया तक पहुंचा तो पुलिसवालों ने फोर्स लगाकर मां का दाह संस्कार करवा दिया।'

    महिला के गुप्‍तांग में चोट, पैर की हड्डी टूटी

    महिला के गुप्‍तांग में चोट, पैर की हड्डी टूटी

    बता दें, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई है, उसके गुप्तांग में चोट के निशान और पैर की हड्डी टूटी पाई गई है। महिला की मौत अधिक खून बहने की वजह से हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी (गैंगरेप) और 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जब पुजारी अभी भी फरार है। एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना का मुख्य आरोप बाबा सत्यनारायण फरार है। उसके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। उसकी तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+