बदायूं में सांप के जोड़े को पीट-पीटकर मार डाला, पूछा- 'यहां कैसे आए?', Viral Video देख भड़के लोग, FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में सांप के जोड़े को लाठी डंडे से पीट-पीट कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। Viral Video में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति सांप को लाठी डंडे से पीट-पीट कर मार रहा है। इस दौरान वहां मौजूद आने लोग टॉर्च जलाए हुए हैं।
सांप के जोड़े को पीट-पीट कर मार रहा व्यक्ति उनसे पूछ रहा है कि यहां कैसे आए? इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीएफए के सदस्य और पशु प्रेमी वीकेंद्र शर्मा द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई।

शिकायत के आधार पर उझानी थाने की पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे शख्स पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।
दरअसल, यह पूरा मामला बदायूं जनपद के उझानी थाना क्षेत्र के बरायमय खेड़ा का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले राजपाल मोर्य पुत्र जसपाल मौर्य के घर में बीते सोमवार को रात्रि में कॉमन करैत प्रजाति के सांप का एक जोड़ा घुस गया था।
सांप का जोड़ा एक दूसरे से लिपटा था, वीडियो में देखने से प्रतीत हो रहा है कि दोनों सांपों का मिलन हो रहा था। इसी दौरान लोग उनके ऊपर टॉर्च की रोशनी जलाकर देखते हैं। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग टॉर्च जलाए हैं जबकि दो शख्स लाठी लेकर दोनों सांपों को पीट-पीटकर मार देते हैं।
देखें Video:- [Note- वीडियो में गाली भी है, इसलिए हेडफोन लगाकर सुनें]
मामले की जानकारी मिलने के बाद पशु प्रेमी और पीपल फॉर एनिमल्स के सदस्य विकेंद्र शर्मा द्वारा पुलिस से लिखित शिकायत की गई। विकेंद्र शर्मा द्वारा वीडियो और शिकायती पत्र को भी एक्स पर पोस्ट किया गया है और लोगों से सांप को मारने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आवाज उठाने की मांग की गई है।












Click it and Unblock the Notifications