बदायूं: महंत के हत्‍यारोपी का पेड़ से लटकता मिला शव, तलाश में जुटी थीं पुलिस की 3 टीमें

Badaun News: बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बीती 6 फरवरी की रात मंदिर के एक महंत सखी बाबा (75) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की तीन टीमें हत्‍यारोपी की तलाश में जुटी थीं कि मंगलवार को उसका शव संभल जिले के गुन्नौर थाना इलाके के कैल गांव के पास पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

accused of badaun priest murder found dead

महंत की चाकू से गोदकर की गई थी हत्‍या

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मोहजुद्दीनगर ढकनगला गांव में 75 साल के जय सिंह यादव उर्फ सखी बाबा की छह फरवरी को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। एसएसपी बदायूं संकल्प शर्मा ने बताया था कि आपसी विवाद के चलते सखी बाबा की हत्‍या गांव के ही एक व्यक्ति रामवीर यादव द्वारा की गई थी। वो शराब के नशे में था और आपसी विवाद के चलते रंजिश भी मानता था। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था और रामवीर की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई थी।

हत्‍यारोपी का पेड़ से लटकता मिला शव

पुलिस हत्‍यारोपी रामकरण की तलाश में जुटी थी, इधर मंगलवार को उसका शव संभल जिले के गुन्नौर थाना इलाके के कैल गांव के पास पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+