पत्नी ने ठुकराया प्यार तो पति ने लिया इंतकाम, पत्नी का पुतला बनवाकर बैंड बाजे के साथ किया अंतिम संस्कार
बोकारो। झारखंड के बोकारों जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के लिए भरी सभा में पति को छोड़ दिया। इसके बाद पति ने बदला लेते हुए पत्नी का पुतला बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया। पति यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और पलटवार करते हुए उसने ऐलान कर दिया कि उसके लिए उसकी पत्नी हमेशा के लिए मर चुकी है।

6 माह की बेटी को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई
पूरा मामला चंद्रपुरा प्रखंड के बंदियो गांव का है। इसी गांव के रहने वाले राजीव ठाकुर ने बताया कि उसकी शादी को 14 साल पूरे हो गए हैं। उनका एक 9 साल का बेटा और 6 महीने की बेटी है। उसे पता चला कि उसकी पत्नी पड़ोसी युवक आनंद से प्यार करती है तो उसने उसे बहुत समझाया लेकिन वो नहीं मानी। राजीव ने बताया कि बीते 4 जनवरी को उसकी पत्नी 6 महीने की बेटी को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई।

पत्नी का कर दिया अंतिम संस्कार
हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। बाद में यह मामला पंचायत में पहुंचा। जहां भरी पंचायत में पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया और पति का घर छोड़ दिया। इसके बाद पत्नी की बेवफाई से नाराज पति ने ऐलान कर दिया कि उसकी पत्नी उसके लिए अब मर चुकी है।

बेटे के हाथों दिलवाई मुखाग्नि
फिर पति ने बैंड-बाजे के साथ पत्नी का पुतला बनवाया और उसकी शवयात्रा निकाली। फिर बेटे के हाथों से पत्नी के पुतले को मुखाग्नि दिलवाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications