'NASA के LIVE वीडियो बंद करने से पहले दिखा था सिगार जैसा एलियंस का यान', एक्सपर्ट का नया दावा

नासा के एक वीडियो को लेकर यूट्यूबर ने नया दावा किया है। उन्होंने बताया कि उनको एलियंस का यान दिखा था।

NASA

एलियंस के वजूद को लेकर तरह-तरह की बातें होती रहती हैं। पिछले कुछ सालों से इनको देखे जाने के दावे काफी ज्यादा बढ़ गए हैं, लेकिन अभी तक किसी ने ठोस सबूत नहीं दिया। बहुत से लोगों ने दुनिया के सामने एलियंस से जुड़ी घटनाओं के वीडियो और फोटोज दिखाए लेकिन उससे कुछ साफ नहीं हो सका। ऐसे में अब एक एक्सपर्ट ने नया दावा किया है।

काफी वक्त से कर रहे मॉनिटरिंग

काफी वक्त से कर रहे मॉनिटरिंग

दरअसल अंतरिक्ष से जुड़ा 2017 का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा। जिसको लेकर टायलर ग्लॉकनर नाम के शख्स ने नया दावा किया है। वो यूट्यूब पर काफी फेमस हैं। उनके मुताबिक नासा के वीडियो में एक यूएफओ दिखा। उस तरह की चीज उन्होंने पहले नहीं देखी थी। टायलर काफी वक्त से नासा के अंतरिक्ष वीडियोज की निगरानी कर रहे हैं। वो अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन यानी ISS की भी मॉनिटरिंग करते रहते हैं।

सिगार के जैसा था आकार

सिगार के जैसा था आकार

यूट्यूबर के मुताबिक उन्होंने वीडियो में पृथ्वी के ठीक ऊपर दो ओर्ब्स के साथ एक "मेगा शिप" देखा। वहां पर एक सिगार के आकार की चीज थी, जो स्क्रीन के दाईं ओर चली गई, जबकि नीचे के दो ओर्ब चमकते और आगे बढ़ते दिखाई दिए।

लोगों ने बताया लेंस फ्लेयर

लोगों ने बताया लेंस फ्लेयर

टायलर ने कहा कि अंत में उस चीज की रोशनी धीमी हो गई। उनका अनुमान है कि उन्होंने अपनी ब्राइटनेस कम कर दी थी। वहां जो फोटो-वीडियो उन्होंने शेयर किए वो काफी ज्यादा ब्लर है, जिस पर उन्होंने खेद व्यक्त किया। साथ ही कहा कि गुणवत्ता के बारे में खेद है, लेकिन वो सैकड़ों मील दूर थी। उन्होंने आगे कहा कि मैंने आईएसएस लाइव फीड फुटेज की हजारों घंटों की निगरानी की, उसी वक्त मुझे रहस्यमयी चीज दिखी। हालांकि उनके दावों पर बहुत से लोग सवाल उठा रहे। कुछ ने उसे लेंस फ्लेयर कहकर खारिज कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+