20 रुपये की मैगी 193 रुपये में... महिला को फ्लाइट में खाना पड़ा महंगा, वायरल हुआ TWEET
कई लोगों को अच्छी तरह से पता होता है कि किस सामान या फिर किस चीज का क्या रेट होता है। फिर बात चाहे बाजार में किसी किराना दुकान की हो या फिर सुपरमार्केट की। लेकिन कई बार लोगों को लगता है कि एयरपोर्ट पर भी चीजों का रेट इतना ही होगा।
लेकिन हाल ही में एक यूट्यूबर ने ट्विटर के जरिये अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और बताया कि एयरपोर्ट पर एक मैगी खाने का उसका अनुभव कैसा रहा। सूजल सेद नाम की यूट्यूबर ने बिल की फोटो शेयर की, जो अब जमकर वायरल हो रही है।

महिला ने बताया कि एक मैगी के लिए उन्होंने 193 रुपये का बिल दिया। महिला ने लिखा- मैंने एयरपोर्ट पर 193 रुपये की मैगी खरीदी। मुझे समझ नहीं आया कि कैसे रिएक्ट करूं। कोई मैगी को इतना महंगा कैसे बेच सकता है।
बिल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई लोगों को मैगी के इस प्राइस को देखकर हैरानी हुई तो कईयों ने इसे मजाक में उड़ाया। एक यूजर ने कहा कि लगता है ये मैगी एविएशन फ्यूल से बनी है। शायद।
I just bought Maggi for ₹193 at the airport
— Sejal Sud (@SejalSud) July 16, 2023
And I don’t know how to react, why would anyone sell something like Maggi at such an inflated price 🥲 pic.twitter.com/oNEgryZIxx
एक यूजर ने कहा कि इंडिगो की फ्लाइट में तो ये 250 रुपये में बिकती है। कई लोगों ने तो महिला पर ही सवाल खड़े कर दिए। यूजर्स ने कहा कि महिला ने इतनी महंगी मैगी खाई ही क्यों। यूट्यूबर ने यूजर्स के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि दो घंटे भूखे रहने के बाद ही उसने वो मैगी खाने का फैसला लिया था।












Click it and Unblock the Notifications