पहले लड़की ने पिता के श्राद्ध पर बनाया वीडियो, अब नाना के निधन पर यूट्यूबर ने बना डाला ब्लॉग, VIDEO VIRAL

एक यूट्यूबर को सोशल मीडिया पर उस वक्त ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा, जब नाना के अंतिम संस्कार पर ब्वॉगिंग करने के लिए लोग उसपर भड़क उठे।

Youtuber Lakshay Chaudhary

Youtuber making vlogs on Funeral: ब्लॉगर्स के लिए हर छोटी-छोटी चीज के बारे में लोगों को रूबरू करवाना कोई नई बात नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूबर पर आपने भी कई ऐसे वीडियोज देखे होंगे, जहां ब्लॉगर्स अपनी डे टू डे लाइफ के बारे में डीटेल में बताते हैं। लेकिन लक्ष्य चौधरी नाम के एक यूट्यूबर को अपने नाना के अंतिम संस्कार का ब्लॉग बनाना उस वक्त भारी पड़ गया, जब इंटनेट पर लोग उसे जमकर खरी खोटी सुनाने लगे। दादा की मौत पर यूट्यूबर का ब्लॉग लोगों को रास नहीं आया और नेटिजन्स ने इसे भद्दा और अपमानजनक बताया।

नाना की मौत पर बनाया वीडियो
अपने नाना की मौत पर यूट्यूबर के ब्वॉग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी को लोग खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। जहां हर तरफ मातम पसरा हुआ है, वहां यूट्यूबर को वहां मौजूद बच्चों और अंतिम संस्कार में मौजूद सभी लोगों से बात करते हुए देखा जा सकता है।

अंतिम संस्कार को फिल्माया
वायरल वीडियो में यूट्यूबर अपने नाना के अंतिम संस्कार को फिल्माते हुए नजर आ रहे हैं। पहले लक्ष्य ने नाना के साथ अपने आखिरी पलों के वीडियो को दिखाया। इसके साथ ही यूट्यूबर ने बताया कि उनके दादाजी ने बिना किसी पछतावे के लंबी जिंदगी जी। डॉ निमो यादव नाम के एक ट्विटर यूजर ने चौधरी के ब्लॉग का ये वीडियो शेयर किया।

भड़के लोग तो बदल दिया थंबनेल
ब्लॉग का कैप्शन था- नानाजी को आखिरी श्रद्धांजलि। ट्विटर यूजर ने इसी से जुड़ा एक थंबनेल भी लोगों के साथ शेयर किया। अंतिम संस्कार में यूट्यूबर ने अपना थंबनेल भी लगाया हुआ था जिसमें वो डांस करते नजर आ रहे थे। हालांकि, बाद में जमकर आलोचना होने के बाद उन्होंने इसे बदल दिया। लोगों ने यूट्यूबर पर सारी हदों को पार करने का आरोप भी लगाया।

लड़की ने भी पिता के श्राद्ध पर बनाया वीडियो
इससे पहले सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उसने पिता के श्राद्ध पर अपने खाने का वीडियो लोगों के साथ शेयर किया था। अपने फॉलोवर्स को वो बता रही थी कि उसने श्राद्ध में क्या-क्या खाया। क्लिप देखने के बाद लोग हक्के बक्के रह गए कि पिता के श्राद्ध में ऐसा कौन करता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+