भारत के बारे में अनाप-शनाप बोलकर बुरा फंस गया यूट्यूबर, लोगों ने वीडियो देखकर कही ऐसी बात

विदेशी लोगों को भारत आना और यहां का खाना खाने और इंडियन कल्चर में इंट्रस्ट लेते हुए देखा जाता है। यूट्यूबर बेंजामिन रिच, जिन्हें अकसर बाल्ड और बैक्रप्ट के नाम से भी जाना जाता है, वे हाल ही में तब फंस गए जब उन्होंने भारत को यात्रा करने के लिए सबसे निराशाजनक जगह बताया।

अपने हालिया वीडियो में उन्होंने कैप्शन देते हुए कहा कि 'मैंने भारत का दौरा किया ताकि आपको न करना पड़े', मिस्टर रिच ने दिल्ली और कोलकाता में अपनी जर्नी की एक झलक पेश की। उनका व्लॉग दिल्ली के पहाड़गंज में रिक्शा की सवारी से शुरू होता है।

YouTuber

उन्होंने वीडियो में कहा कि ऐसा तो है कि पिछले छह सालों मे कुछ सुधार जरूर हुए होंगे मगर ट्रैफिक को देखते हुए कहा कि ये सुधार कुछ ज्यादा नहीं हैं। यूट्यूबर भारतीय लोगों की दोस्ती की खूब तारीफ करता है। वो भारत की यात्रा को निराशाजनक जगह कहते हैं। इसके अलावा वो दर्शकों को चेतावनी भी देते हैं और कहते हैं कि जब तक आप पेशेवर यात्री ना हों तब तक इस यात्रा को ना करें।

रिच के वीडियो पर दर्शकों के रिएक्शन्स काफी अलग-अलग रहे हैं। कुछ लोगों ने भारत को दिखाने के उनके तरीके की आलोचना की है। एक दर्शक ने उन पर "भारत को उसके सबसे बुरे रूप में दिखाकर भारत विरोधी जुड़ाव की कोशिश करने" का आरोप लगाया। वहीं अन्य लोगों का तर्क है कि रिच जानबूझकर भारत को नकारात्मक रूप से चित्रित करने के लिए सबसे गरीब क्षेत्रों का दौरा करते हैं।

इस आलोचना के बीच, कुछ दर्शकों ने रिच की कहानी की एकतरफा प्रकृति की ओर इशारा किया है। एक दर्शक ने कहा कि केवल "भारत के छोटे बदसूरत पक्ष" को उजागर करके, रिच बुनियादी ढांचे, पर्यटन, भोजन और आतिथ्य में देश की सक्सेस को स्वीकार करने में विफल रहे हैं।

आलोचनाओं के बावजूद, ये साफ है कि रिच के वीडियो ने विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा भारत की छवि पेश करने की चर्चा को काफी हद तक बढ़ावा दिया है। मिले-जुले रिएक्शन्स लोगों के इस मुद्दे पर सामने आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+