पहले साथ में प्रेग्नेंट हुई दोनों पत्नियां, अब बच्चे के साथ रील बनाने पर क्यों ट्रोल हुए अरमान मलिक?
अरमान मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने न्यूबॉर्न बेबी के साथ रील बनाते दिख रहे हैं। अरमान का ये वीडियो देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Armaan Malik trolled: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर और यूट्यूबर अरमान अकसर सोशल मीडिया पर अपने परिवार संग तस्वीरें शेयर करते हैं। हाल ही में एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद वे बुरी तरह से ट्रोल हो गए।
हाल ही में अरमान मलिक के घर एक साथ तीन बच्चों ने जन्म लिया है। उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक से एक बेटा और पहली पत्नी पायल मलिक के साथ दो जुड़वा बच्चे पैदा हुए हैं। इससे पहले अरमान मलिक का पाय के साथ एक बच्चा हुआ था।
अरमान मलिक के सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फॉलोवर्स हैं। हाल ही में एक्टर ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसने खलबली मचाकर रख दी। वीडियो में अरमान रील बनाने के लिए अपने नवजात बच्चे को बड़ी लापरवाही से पकड़ते दिख रहे हैं। वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोग अरमान को लापरवाह और बच्चे की जान खतरे में डालने वाला बताने लगे। लोगों ने वीडियो पर निराशा जाहिर की है।
वीडियो देखने के बाद रिएक्शन देते हुए लोगों ने कहा कि अरमान बेटे के प्रति बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं हैं। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या अरमान का व्यवहार वाकई में लापरवाह था या केवल रील में लोगों को ऐसा लग रहा है।
बताते चलें कि हाल ही में अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने जुड़वा बच्चे का वेलकम किया। अप्रैल के महीने में एक्टर ने बच्चे के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किये थे। जैसे ही एक्टर ने ये खुशखबरी सुनाई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। लोग यूट्यूबर को ढेरो बधाइयां देने लगे।
2022 के दिसंबर महीने में अरमान मलिक ने अपने फैंस को दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंसी के बारे में बताया। अरमान ने बताया कि उनकी दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट हैं। जैसे ही एक्टर ने ये खबर सुनाई, सोशल मीडिया पर उनकी जोरों-शोरों से चर्चा होने लगी।












Click it and Unblock the Notifications