जबरा जिम डांस से यह युवक सोशल मीडिया पर छाया, नागिन डांस को भी कर दिया फेल!
जबरा जिम डांस से यह युवक सोशल मीडिया पर छाया, नागिन डांस को भी कर दिया फेल!
नई दिल्ली, 30 नवंबर: शादी-पार्टियों में आपने लोगों के अतरंगी डांस तो कई बारे देखें होंगे। उनके अलग-अलग डांस मूव तो कभी हैरान करने वाले होते हैं तो कभी मनोरंज। जिन्हें देखकर आप और हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते। हाल ही में ऐसे दो डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर आप लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। हालांकि, सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।

जिम डांस से छाया सोशल मीडिया पर
हाल ही में सोशल मीडिया पर अलग-अलग शादियों के दो डांस वीडियो वायरल हुए है। वायरल वीडियो में दो लड़के फनी स्टाइल में डांस कर रहे कि आप अपना पेट पकड़कर हंस पड़ेंगे। लोग ने इस डांस का नाम है 'जिम' वाला डांस, जो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ। दरअसल, वीडियो में डांस करने वाला लड़का जिम में कसरत करने वाले स्टेप्स दिखा रहा है। इसका वीडियो देखकर लोग दीवाने हो गए। बता दें, इसे वीडियो को 'फिट भारत' नाम के एक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।

ट्विटर हैंडल 'फिट भारत' ने किया शेयर
वीडियो शेयर करने के साथ 'फिट भारत' ट्विटर हैंडल ने कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में लिखा है, 'Dance का नहीं पता लेकिन भाई Gym के शौक़ीन ज़रूर हैं। क्या आप बता सकते हैं शख्स ने डांस में कौन-कौन सी मसल एक्सरसाइज की है? #FitBharat'। तो वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी काफी मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- भाई का डांस का पता नहीं। लगता है सुबह व्यायाम करना भूल गया होगा।
क्या है वीडियो में
वायरल वीडियो में एक युवक कई लोगों के बीच डीजे की धुन पर डांस कर रहा है। उसने फुल स्लीव की टीशर्ट और जीन्स पहनी है मगर सबसे खास है उसका डांसिंग स्टाइल। दरअसल, आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो ऐसा लगेगा जैसे वह किसी शादी में नाच नहीं रहा हो, बल्कि जिम में एक्सरसाइज कर रहा हो। उसके डांसिंग स्टेप ऐसे लग रहे है कि वो जिम में एक्सरसाइज कर रहा हो। यह अनोखा डांस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि आज से पहले शायद ही किसी ने इस तरीके का डांस किया होगा।
ढोल की धुन पर किया 'जिम डांस'
तो वहीं, दूसरा वीडियो मनोज बाजपेयी नाम के एक ट्विटर हैंडल से ट्वीट हुआ है। इस वीडियो में एक रेड टी शर्ट में युवक ढोल की धुन पर डांस कर रहा है। लेकिन उसके वीडियो को आप ध्यान से देखेंगे तो ऐसा लगेगा जैसे वो किसी शादी या पार्टी में नहीं, बल्कि जिम में एक्सरसाइज कर रहा हो। वायरल वीडियो को देख कर आप बिल्कुल यही कहेंगे कि ये तो 'जिमवाला' डांस है।

डांस कर रहा है ट्रेंड
आमतौर पर शादियों में नागिन डांस या फिर किसी और प्रकार के डांस देखने को मिल जाते हैं। लेकिन 'जिम वाला डांस' तो एकदम यूनिक और धांसू है। इसे एक हुनर भी मान सकते हैं, जिसकी बदौलत लड़का अब दुनियाभर में फेमस हो गया है। तो वहीं, मार्केट में एक नया डांस ट्रेंड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications