इस 90 साल के बुजुर्ग का डांस देखकर भूल जाएंगे ऋतिक-शाहरुख का डांस, वीडियो हुआ वायरल
अगर आप ऋतिक-शाहरुख या माइकल जैक्सन के डांस के दीवाने हैं तो एक बार इस वीडियो को देखिए, यकीन मानिए भूल जाएंगे आप इन स्टार्स का डांस।
नई दिल्ली। आपके इससे पहले भी कई डांस वीडियो देखें होंगे। लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं वो बेहद खास है। इस डांस को देखकर आप शाहरुख खान और ऋतिक रौशन जैसे बॉलिवुड स्टार्स के डांस को भूल जाएंगे।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक 90 साल का बुजुर्ग बेहिचक होकर डांस कर रहा है। बुजुर्ग शख्स इस बात की कोई चिंता नहीं है कि कोई उसके बारे में क्या सोच रहा होगा। बुजु्र्ग शख्स शाहरुख खान की फिल्म रईस के गाने 'ओ जालिमा' गाने पर मस्त होकर नाच रहे है। बुजुर्ग के डांस का वीडियो फेसबुक, ट्विटर, वाट्सऐप पर वायरल हो रहा है।
लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है। 90 साल की उम्र में बुजुर्ग की जिंदादिली को देख सब हैरान हो गए है। बीच सड़क पर उनके इस डांस को देखकर लोगों ने खूब तारिफ की है। किसी ने कमेंट किया है कि अगर उनके डांस स्टेप को देख लें तो शायद आप ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, माइकल जैक्सन जैसे डांसिंग स्टार को भी भूल जाएंगे। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications