अब अंतरिक्ष में जाकर रचा सकेंगे शादी, जानें कब से मिलेगी सुविधा, कितने की होगी टिकट?

नई दिल्ली, जुलाई 19: दुनिया में लोग अपनी शादी को हैरतअंगेज बनाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। आपने हवाई जहाज, डेस्टिनेशन वेडिंग और अंडरवाटर वेडिंग होती तो देखी हैं, क्या आपने कभी स्पेस यानि अंतरिक्ष में शादी होते हुए देखी हैं। नहीं ना ? लेकिन जल्द ही लोगों का ये सपना फ्लोरिडा की कंपनी स्पेस पर्सपेक्टिव साकार करने वाली है। कपल अपनी शादी एक फुटबॉल स्टेडियम के आकार के अंतरिक्ष गुब्बारे द्वारा ले जाए गए कैप्सूल के अंदर कर सकते हैं जो 2024 तक समुद्र तल से 100,000 फीट (19 मील) ऊपर तैरता होगा।

100,000 फीट की उंचाई पर होगी शादी

100,000 फीट की उंचाई पर होगी शादी

स्पेस पर्सपेक्टिव वर्तमान में अपने कैप्सूल पर $125,000 (लगभग 1 करोड़ रुपए) में उड़ानें बेच रही है। जो लोग स्पेस में शादी करने के इच्छुक होंगे, वे 2024 तक स्पेस में शादी कर सकते हैं। इसमें सवारी करने वाले लोग अंतरिक्ष से पृथ्वी का बेहद ही खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। फर्म के विशाल अंतरिक्ष गुब्बारों द्वारा ले जाए गए कैप्सूल छह घंटे तक चलने वाली यात्रा के लिए पृथ्वी की सतह से 100,000 फीट (19 मील) ऊपर आठ मेहमानों को ले जाएंगे।

कैप्सूल में ये सुविधाएं होगी मौजूद

कैप्सूल में ये सुविधाएं होगी मौजूद

जून के अंत में उड़ानों की बिक्री शुरू करने वाली फर्म के मुताबिक, ग्राहकों ने ग्रुप इवेंट्स के लिए पूरे कैप्सूल पहले ही खरीद लिए हैं और कुछ तो वहां अपनी शादियां भी करना चाहते हैं। फर्म का दावा है कि कई लोग कैप्सूल में अपना जन्मदिन मना सकते हैं या एक कॉर्पोरेट इवेंट को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। यात्री कैप्सूल के अंदर रहते हुए पृथ्वी के 360-डिग्री दृश्यों को अपनी आंखों देख सकेंगे। इस कैप्सूल में एक बाथरूम, बार और ऑन-बोर्ड वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

2024 तक की टिकटें बुक

2024 तक की टिकटें बुक

जून में कंपनी का टेस्ट व्हीकल-नेप्च्यून वन नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सटे स्पेस कोस्ट स्पेसपोर्ट से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ। स्पेस पर्सपेक्टिव का नेतृत्व फ्लोरिडा के रहने वाले टैबर मैक्कलम और जेन पोयन्टर द्वारा किया जा रहा है, जो पति पत्नी हैं। फर्म की वेबसाइट के अनुसार, 2024 के लिए स्पेसफ्लाइट्स बिक चुके हैं, लेकिन ग्राहक अभी भी 2025 के लिए अपनी सीट बुक कर सकते हैं।

हर दिशा में 450 मील दूर तक देख पाएंगे यात्री

हर दिशा में 450 मील दूर तक देख पाएंगे यात्री

फर्म का दावा है कि नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया और रॉकेट के बजाय एक स्पेस बैलून द्वारा धीरे से उड़ाया गया, शून्य-उत्सर्जन कैप्सूल सवारियों को 'अंतरिक्ष का रोमांच और आराम' प्रदान करती है। इस स्पेस पर्सपेक्टिव के उतार और चढ़ाव की गति 12 मील प्रति घंटे होगी। इसे 30 किमी की ऊंचाई तक पहुंचने में करीब दो घंटे लगते हैं। चढ़ाई के दौरान आप हर दिशा में 450 मील दूर तक देख पाएंगे। आप पूरे फ्लोरिडा प्रायद्वीप, बहामास से मैक्सिको तक की खाड़ी भी देख सकेंगे।

फोटो: Space Perspective

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+