'मेरी बेटी से शादी करनी है तो एक मिलियन फेसबुक लाइक दो'

Yemen father wants 1M Facebook likes as dowry
लंदन। जब भी दहेज की बात की जाती है तो यह कैश, घरेलू प्रयोग की वस्‍तुएं या फिर कोई वाहन होता है, पर क्‍या दहेज में कोई 'फेसबुक लाइक' भी मांग सकता है। जी हां, यमन के एक शहर तैज में सलेम अयाज नाम के एक शख्‍स ने दहेज के रूप में अपने दामाद से एक मिलियन 'फेसबुक लाइक' मांगे है। अयाज पेशे से एक कवि है, उसका कहना है कि वह अपनी बेटी की शादी तभी करेगा जब उसका होने वाला दामाद एक मिलियन फेसबुक लाइक उसके पेज पर ला देगा।

अभी तक अयाज के पेज को 30,000 लाइक मिल चुके हैं। मेट्रो डॉट को डॉट यूके में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार लड़की के पिता का कहना है कि यमन में इस समय कोई भी दहेज नहीं दे सकता है।

अयाज के अनुसार लड़का चाहे तो इसके लिए एक माह, एक साल या फिर दो साल का भी समय ले सकता है। वहीं अगर मैं उसकी कड़ी मेहनत से प्रभावित हो गया तो एक मिलियन से कम पर भी अपनी बेटी से उसको शादी करने दूंगा।

यह अपने तरह की एक अलग ही डिमांड है, साथ ही यह भी कह सकते हैं कि फेसबुक लाइक पाने की एक सनक है। वैसे फेसबुक लाइक पाने के लिए कई बार लोग अलग अलग तरह की तस्‍वीरें लगाते हैं तो कई बार विवादास्‍पद टेक्‍स्‍ट भी लिखते हैं लेकिन लाइक पाने का यह एक अलग तरीका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+