Year Ender 2023: इस साल की आलीशान शादियां, जिनपर पानी की तरह बहाया करोड़ों रुपया
Year Ender 2023: इस साल काफी कुछ सुर्खियों में रहा। इस बीच शादियों की बात करें तो इस साल ऐसी-ऐसी शादियां हुईं, जो आने वाले समय में शायद ही कोई भुला पाए। इसमें पेरिस में हुई एक शादी से लेकर कियारा सिड और परिणीति राघव तक की शादियों ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। ये ऐसी शादियां थीं, जिनपर पैसा पानी की तरह बहाया गया।
हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। लेकिन इन शादियों में जितना पैसा लगा है, उतने पैसे में न जाने कितनी ही ड्रीम वेडिंग्स हो जातीं। चलिये बात करते हैं इन शादियों और इनपर लगे पैसे के बारे में...

पेरिस की 500 करोड़ वाली शादी
इस शादी को सदी की सबसे बड़ी शादी माना गया, जिसमें पैसे पानी की तरह बहाया गया। शादी ऐसी कि मानो कोई सपना हो। दरअसल, अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली 26 वर्षीय एंटरप्रेन्योर मैडेलाइन ब्रॉकवे, फ्लोरिडा में मर्सिडीज-बेंज डीलरशिप से जुड़ी कंपनी बिल असरे मोटर्स के सीईओ रॉबर्ट बॉब ब्रॉकवे की बेटी हैं। कंपनी को अगस्त के महीने में 150 मिलियन डॉलर और 700 मिलियन डॉलर के बीच का मुनाफा हुआ। इसके बाद बेटी की शादी ऐसे हुई, कि हर कोई देखता रह गया।
कियारा-सिद्धार्थ की आलीशान शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में भी अच्छा खासा खर्चा आया था। शादी रॉयल थी और इसमें हर एक चीज आलीशान थी। कपल की शादी में मिलाकुल कुल 6 करोड़ रुपये तक का खर्चा आया था। इस शादी की चर्चा भी जोरों-शोरों से हुई थी। कियारा दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं सिद्धार्थ भी दूल्हा बने कम नहीं जच रहे थे।
राघव-परिणीति की रॉयल वेडिंग
कियारा-सिद्धार्थ के बाद एक और शादी, जो जबरदस्त चर्चा में रही, वो थी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी। दोनों की शादी में 8-10 करोड़ रुपये का खर्चा बताया जा रहा है। राघव चड्ढा और परिणीति की शादी में 150 लोग शामिल हुए थे। शादी को शानदार और यादगारबनाने में कपल ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी। राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री से तमाम लोग उनकी शादी में पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications