Year Ender 2023: दिल्ली मेट्रो के विवादित वीडियोज, जिन्होंने उड़ाए पब्लिक के होश

Year Ender 2023: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कभी भी और कुछ भी वायरल हो जाता है। इस साल की शुरुआत से लेकर अभी तक आप भी इंस्टाग्राम पर दिल्ली मेट्रो की रील्स देखते आ रहे होंगे। अन्य यात्रियों को परेशान करने वाले ये क्लिप्स ऐसे थे, जिन्हें आप अपने परिवार के साथ बैठकर देखने में हिचकेंगे।

मेट्रो में कई बार लोगों को या तो उसमें डांस करते देखा गया या फिर अजीबोगरीब हरकतें करते। कई बार तो लोगों के कारनामे देख पास बैठे यात्रियों तक को शर्म आने लगी। कई लोगों के वीडियोज तो पास बैठे सहयात्रियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिए। इसके बाद अन्य यात्रियों को उनके बारे में पता चला। चलिये 2023 के दिल्ली मेट्रो के ऐसे वीडियोज के बारे में आपको बताते हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए और जिन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरीं।

year ender 2023

रातोंरात छोटे कपड़नकर फेमस हुई रिदम
दिल्ली मेट्रो के अजब गजब वीडियोज ट्रेंड की शुरुआत हुई एक लड़की से, जिसका नाम है रिदम चनाना। इस लड़की ने मेट्रो में उर्फी की तरह कपड़े हुए थे। छोटे और अतरंगी कपड़े पहनकर फेमस हुई उर्फी की तरह ही रिदम ने भी छोटे कपड़े पहनकर सुर्खियां बटोरीं। रातोंरात रिदम फेमस हो गईं। आज रिदम के नाम से न जाने कितने ही इ्ंस्टाग्राम के पैरोडी अकाउंट बनाए हुए हैं।

year ender 2023

खचाखच भरी मेट्रो में रोमांस
बीते दिनों दिल्ली मेट्रो में किस करके कपल ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। लोगों ने जब उनकी हरकत देखी तो डीएमआरसी को कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। यात्रियों से खचाखच भरी दिल्ली मेट्रो में कपल को रोमांस करता देख लोग भड़क उठे। ये सब देखकर मेट्रो में बैठी कुछ आंटियों ने भी इसपर आपत्ति जताई। सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे।

सहयात्रियों के सामने की गंदी हरकत
मेट्रो में कपल के रोमांस करने का मामला शांत नहीं हुआ था कि एक लड़के ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। लड़का लोगों से भरी मेट्रो में मास्टरबेट करता नजर आया। लड़के को ऐसा करता देख आसपास बैठे लोग दूर भागने लगे। किसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर भी लोग उसे लेकर काफी कुछ कहने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+