WW3 Prediction: बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस के बाद विश्वयुद्ध की एक और भविष्यवाणी, भारतीय ज्योतिषी का बड़ा दावा
WW3 Prediction: दुनिया के कई देशों के बीच तेजी से बदलते संबंधों ने हाल के कुछ दिनों में बड़े बदलावों के संकेत दिए हैं। बदलती परिस्थियों में दुनिया के देश कई धड़ों में बंटे दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में दुनिया में तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस बीच भारतीय ज्योतिषी ने एक भविष्यवाणी की है, जिसमें दावा किया गया है कि तीसरा विश्व युद्ध बस कुछ ही हफ्ते में शुरू हो सकता है।
विश्व युद्ध के परिणाम हमेशा से ही विनाशकारी रहे हैं। दुनिया पहले दो विश्वयुद्ध देख चुकी है, जिसमें व्यापक स्तर पर हानि हुई थी। विश्व युद्ध के भयानक परिणामों के चलते दुनिया में एक बार फिर अब तेजी के नकारात्मक रूप से देशों के बीच तनाव पैदा हुए हैं। यूरोप में ये स्थिति सबसे अधिक देखी गई। जिसका असर अरब देशों के अलावा अमेरिका और एशिया महाद्वीपीय देशों पर भी हुआ।

दुनिया में देशों के बीच नकारात्मक संबंधों के चलते तीसरे विश्व युद्ध के अटकलें तेज हैं। नास्त्रेदमस और बाबा वांगा सहित कई ज्योतिषियों ने WW3 के बारे में भविष्यवाणियां की हैं लेकिन इसकी संभावना अनिश्चित बनी हुई है। इस बीच समय-समय पर ऐसी भविष्यवाणियों की खबरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आती रहती हैं।
हाल में भारतीय ज्योतिषी कुशल कुमार एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि तीसरा विश्व युद्ध बस कुछ ही हफ्ते दूर है। उन्होंने ये दावा अपने लिंक्डइन अकाउंट पर एक पोस्ट में किया है।
उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, कुशल कुमार एक वैदिक ज्योतिषी हैं, जो भविष्य की घटनाओं के बारे में पूर्वानुमान लगाने के लिए ग्रहों की स्थिति दिखाने वाले चार्ट का उपयोग करते हैं। उन्होंने अपनी हालिया पोस्ट में लिखा, "2024 को दुनिया भर के हॉटस्पॉट्स में युद्ध की स्थितियों के संबंध में प्रमुख रूप से चिंताजनक होने की भविष्यवाणी की गई थी, विशेष रूप से 8 मई के आसपास - कोरिया, चीन-ताइवान, मध्य पूर्व जैसे युद्ध मोर्चों पर सबसे अधिक वृद्धि होने का संकेत दिया गया था, जिसमें इजराइल और अन्य शामिल थे। मध्य पूर्व, और यूक्रेन-रूस, नाटो के गुस्से को भी अभिव्यक्ति मिल सकती है।"
कुमार ने आगे लिखा, "कुछ देशों में शासन करने का अधिकार रखने वाले कुछ व्यक्तियों के लिए प्रमुख चिंताजनक उभरते परिदृश्य से निपटना कठिन और कठिन हो सकता है। कुछ के गंभीर रूप से अस्वस्थ होने की संभावना है या वे इस्तीफा भी दे सकते हैं। राजनीतिक परिदृश्य में उथल-पुथल से इंकार नहीं किया जा सकता है। जहां कमजोर है, समकालीन ग्रहों की चाल से पता चलता है कि सेना स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम उठा सकती है।"
ज्योतिशी ने बताई तारीख
कुशल कुमार ने वो तारीख भी बताई जब विश्व युद्ध शुरू होगा। उन्होंने कहा, "मंगलवार, 18 जून 2024 को WW3 को ट्रिगर करने के लिए सबसे मजबूत ग्रहीय उत्तेजना है, हालांकि 10 और 29 जून का भी इसमें योगदान हो सकता है।"












Click it and Unblock the Notifications