OMG! 2 करोड़ से भी ज्यादा का है 'दुनिया का सबसे छोटा घर'
लंदन। अपने सपनों के घर को लेकर लोग कई ख्वाब सजोंते हैं। एक बड़ा सा बंगला, बड़े-बड़े रूम, किचन, बाथरूम और घर के आने लॉन। लेकिन अगर ये सब सुविधाएं आपको एक ही रूम में मिले तो? जी हां, एक ही रूम में किचन, बेडरूम, ड्राइंग रूम, छोटा सा बाथरूम और एक हाथ भर का लॉन।

ब्रिटेन के इस घर को दुनिया का सबसे छोटा घर माना गया है। लेकिन इस बित्ते भर के घर का दाम सुनकर शायद आपके होश उड़ जाएं या आपके पैरों तले जमीं खिसक जाए। इस घर के मालिक ने अपने एड में इस घर की कीमत 275,000 ब्रिटिश पाउंड बताया है। जी हां, यानि की 2 करोड़ से भी ज्यादा में यह घर आपका होगा।
@zoopla #tinyhousetuesday The smallest house in Britain pic.twitter.com/NwyBBKKSA1
— ConveyancingData (@ConveyancingDS) September 9, 2014 नार्थ लंदन में बना घर महज 188 स्वाअर फीट में बनाया गया है और इसकी ऊंचाई 10 फीट है। इस घर के बाहर का नजारा आपका मन मोह लेगा, यहां तक की इस घर में भी आपको जरूरत की सभी चीजें उपलब्ध मिल जाएंगी।
बहरहाल, दो करोड़ रूपए में जहां लोग सभी एशोआराम से परिपूर्ण एक फ्लैट खरीद सकते हैं, वहां दुनिया के इस सबसे छोटे घर के खरीदार को देखना दिलचस्प होगा।












Click it and Unblock the Notifications