मछुआरे के बेड में मिला दुनिया का सबसे बड़ा, 670 करोड़ रुपए का मोती
पालवान, फिलीपिंस। फिलीपिंस में एक मछुआरे के बेड के नीचे से बहुत बड़ा मोती मिला है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा मोती माना जा रहा है और इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर यानि लगभग 670 करोड़ रुपए आंकी गई है।

10 साल पहले मिला था मछुआरे को मोती
यह बेशकीमती मोती मछुआरे को फिलीपिंस के पालवान द्वीप पर 10 साल पहले मिला था। 2 फुट लंबे मोती को मछुआरा घर ले आया और उसे अपने सौभाग्य का प्रतीक मानकर सुरक्षित अपने बेड के नीचे रख दिया। वह नहीं जानता था कि मोती कितना बेशकीमती है।
मोती कैसे दुनिया के सामने आया
मछुआरे के घर में आग लगी तो सब कुछ जलकर राख हो गया लेकिन 34 किलो का यह मोती बचा रहा। इस मोती को मछुआरे ने अपने दोस्त और फिलीपिंस पर्यटन विभाग के अधिकारी को दिखाया तो वह चौंक गया। अधिकारी अब इसे टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं।
पर्ल ऑफ अल्लाह है फिलहाल सबसे बड़ा मोती
सबसे बड़ा मोती होने का रिकॉर्ड अभी पर्ल ऑफ अल्लाह के नाम है जिसे पर्ल ऑफ लाओ त्जे भी कहा जाता है। यह मोती भी फिलीपिंस के पालवान द्वीप में 1934 में मिला था। इसे न्यूयार्क के म्यूजियम में रखा गया है।
इस मोती के शुद्ध होने की हो रही जांच
फिलहाल इस मोती के शुद्ध होने की जांच चल रही है। जेमोलोजिस्ट इंस्टीट्यूट अभी यह तय करेगी कि इसे मोती माना जाए या नहीं। अगर इसे मान्यता मिल जाती है तो पर्ल ऑफ अल्लाह का रिकॉर्ड टूट जाएगा और यह दुनिया का सबसे बड़ा मोती बन जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications