मिलिए दुनिया की सबसे लंबी पालतू बिल्‍ली से, जिसकी लंबाई ने सबको किया हैरान

मिलिए दुनिया की सबसे लंबी पालतू बिल्‍ली से, इसकी लंबाई सुनकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्‍ली, 01 अक्‍टूबर: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बिल्‍ली छायी हुई है इसकी वजह उसकी लंबाई है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है, पहली बार देखने पर यकीन ही नहीं होगा कि सच में क्‍या ये बिल्‍ली है या चीते का बच्‍चा? इस बिल्‍ली ने दुनिया की सबसे लंबी बिल्‍ली के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

जानें कितनी है इसकी लंबाई

जानें कितनी है इसकी लंबाई

अमेरिका के मिशिगन की ये एक सवाना बिल्ली है इसका नाम फेनिर एंटारेस पॉवर्स है, जो कंधे से पैर तक 18.83 इंच लंबी है।1 फुट 68 इंच लंबाई की वजह से इसे दुनिया की सबसे लंबी बिल्ली का खिताब मिला है।

जानें किसकी है ये बिल्‍ली

जानें किसकी है ये बिल्‍ली

दुनिया की सबसे लंबी ये बिल्ली डॉ विलियम जॉन पॉवर्स की है, जिन्‍होंने कई बिल्लियों का रखने का खुद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अब उनके बाद इस गिनीज रिकॉर्ड में इनके घर से इस बिल्‍ली का नाम भी दर्ज हो चुका है।

जानें इस बिल्‍ली की लंबाई का राज

जानें इस बिल्‍ली की लंबाई का राज

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सवाना बिल्लियां, घरेलू बिल्लियों और African serval की क्राश ब्रीट होती हैं। इंटरनेशनल कैट एसोसिएशन (TICA) F2 सवाना बिल्ली को डोमेस्टिक कैट के रूप में मान्यता दी है। 1990 के दशक के अंत में, इस असामान्य क्रॉस ब्रीट की बिल्लियां ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं और 2001 में इसे एक नई ब्रीड के रूप में मान्‍यता दे दी गई है।

सवाना बिल्ली की तुलना में एक इंच लंबी है

सवाना बिल्ली की तुलना में एक इंच लंबी है

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड वेबसाइट के अनुसार दुनिया की सबसे लंबी इस बिल्‍ली के ग्रेंडपेरेन्‍ट कोंगो एक सर्वल लंबी जंगली बिल्ली थे, जिसकी लंबाई उनकी इस तीसरी पीढ़ी की बिल्‍ली को मिली है। ये बिल्‍ली भले ही एक जंगली बिल्ली से पैदा हुई है लेकिन वो सवाना बिल्ली की तुलना में एक इंच लंबी है, जो उसकी नस्ल के लिए असाधारण लंबाई है।

इस बिल्‍ली ने अपने ही भाई का तोड़ा रिकार्ड

दुनिया की सबसे लंबी फेनिर नाम की इस बिल्‍ली ने जिसका बिल्‍ली का रिकार्ड तोड़ा है वो उसका भाई आर्कटुरस की ऊंचाई को था। जिसकी मौत हो चुकी है। आर्कटुरस 48.4 सेमी (19.05 इंच) लंबा था। जिसने 2016 में अब तक की सबसे बड़ी घरेलू बिल्ली होने का रिकॉर्ड गिनीज बुक रिकार्ड में दर्ज करवाया था। जिसका रिकॉर्ड उसकी छोटी बहन फेनिर ने अब तोड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+