Video: नारियल के पेड़ जितना ऊंचा होता है इस केले का पेड़, नवजात बच्चे के बराबर होता है एक केले का वजन
दुनिया में एक ऐसा केला भी होता है जिसका वजन इतना होता है कि आप इसे हाथ में आसानी से पकड़कर खा नहीं सकेंगे।

word biggest banana:फलों में केला सबसे पौष्टिक फल होत है। केला ऐसा फल है जिसका स्वाद हम कई तरीके से ले सकते हैं। केले को हम हम फल के तौर पर तो खाते ही हैं साथ केक, मफिन, आइस क्रीम, पेनकेक्स या स्मूदी के अलावा कच्चे केले की सब्जी, कोफ्ता भी खा सकते है। केले में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए ये पाचल के लिए सबसे बेहतरीन होता है। इसलिए केले को हमें अपनी रूटीन डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। अब जब केले की बात चली ही है तो हम आपको ऐसे केले के बारे में बताने जा रहे है जो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चा में है। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

अनोखी प्रजाति के केला जानें कहां उगता है
ट्विटर पर इस अनोखी प्रजाति के केले का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि ये केला इंडोनेशिया के नजदीक स्थित पापुआ न्यू गिनी द्वीप पर उगाया जाता है।

नारियल के पेड़ जितना ऊंचा होता है इस केले का पेड़
इस केले का पेड़ नारियल के पेड़ जिनता ऊंचा होता है इतना ही नहीं इसमें निकलने वाला केला बहुत बड़ा होता है।इस अनोखे प्रजाति केले का वजन इतना होता है कि आप अपने हाथ में इसे आसानी से उठा भी नहीं सकेंगे।

एक केले का वजन जानें कितना होता है?
इस प्रजाति के केले के पेड़ में उगने वाले लगभग हर केले का वजन लगभग 3 किलो होता है। जितना वजन एक हेल्दी इन्फेंट बेबी यानी नवजात शिशु का होता है। इतना ही नहीं इस केले के फल को पकने में लगभग पांच साल का समय लगाता हैऔर इसलिए यह व्यापक रूप से विकसित नहीं होता है।
The biggest size of banana is grown in Papua New Guinea islands close to Indonesia. The plantain tree is of the height of a coconut tree and the fruits grow huge. Each banana weighs around 3 kg. pic.twitter.com/33oUfB8ppu
— Ananth Rupanagudi (@Ananth_IRAS) March 22, 2023
यूजर्स कर रहे ये कमेंट
वीडियो को अब तक 94.41K से अधिक बार देखा जा चुका है और हजारों की संख्या में लाइक मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, "जलवायु संकट वास्तविक है। पिछली बार मैंने पापुआ न्यू गिनी को देखेन के लिए ऑस्ट्रेलिया का टूर किया था। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बहुत खूब, इकोनॉमी के आकार के केले! वहीं एक यूजर ने सवाल किया कि क्या यह बारहमासी है या हर फसल के बाद काटा जाता है?" क्या यह पेरिनियल है या हर फसल के बाद काटा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications