गर्लफ्रेंड को है कुत्ता बनने का शौक, गले में पट्टा बांधकर घुमाने ले जाता है ब्वॉयफ्रेंड, वायरल हो रही लवस्टोरी

जैसे लोग अपने पालतू कुत्ते को बाहर घुमाने लेकर जाते हैं, ठीक उसी तरह इस लड़की का ब्वॉयफ्रेंड उसे पट्टा बांधकर बाहर घुमाने लेकर जाता है। लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ठीक ऐसे ही बिहेव करता है।

Women Weird Hobby: दुनिया बेहद अजीबोगरीब लोगों से भरी हुई है। कई बार लोगों के अजीब शौक उन्हें औरों से अलग बनाते हैं। ऐसा ही शौक एक लड़की का है, जिसमें उसे कुत्ता बनना बेहद पसंद है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये लड़की गले पर पट्टा बांधकर घूमती है। जैसे लोग अपने पालतू कुत्ते को बाहर घुमाने लेकर जाते हैं, ठीक उसी तरह इस लड़की का ब्वॉयफ्रेंड इसे पट्टा बांधकर बाहर घुमाने लेकर जाता है। लड़का भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ठीक ऐसे ही बिहेव करता है, जैसे वो डॉग ओनर हो। सोशल मीडिया पर ये कपल जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। ये अनोखी लव स्टोरी देखकर लोग काफी हैरान हैं।

कुत्ते की तरह रहने का है शौक

कुत्ते की तरह रहने का है शौक

21 साल की जेना अपने ब्वॉयफ्रेंड लॉरेंजो के साथ ऑस्टिन में रहती हैं। जेना को आम लड़कियों की तरह नहीं, बल्कि कुत्ते की तरह रहना बेहद पसंद है। उनके गले में बंधा पट्टा देखकर पहले तो किसी को भी थोड़ा अजीब लगेगा। लेकिन उन्हें इस तरह कुत्तों के जैसा बिहेव करना बेहद पसंद है। या यू कहें कि ये उनका शौक है।

जमीन भी खोदने लगती हैं जेना

जमीन भी खोदने लगती हैं जेना

इस अजीब लव स्टोरी को Love Don't Judge नाम से यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। वीडियो में जेना की सारी हरकतों के बारे में एकदम डीटेल में बताया गया है। जेना सिर्फ कुत्ते की तरह पट्टा बांधकर ही नहीं घूमतीं, बल्कि बाउल से पानी भी पीती हैं और जमीन से मिट्टी भी खोदने लगती हैं। इतना ही नहीं, आपको जानकर हैरानी होगी कि वे कभी-कभी जूते-चप्पल भी फाड़ देती हैं।

ब्वॉयफ्रेंड गले में बांधता है पट्टा

ब्वॉयफ्रेंड गले में बांधता है पट्टा

हैरत की बात है कि उनके ब्वॉयफ्रेंड उन्हें गले में पट्टा बांधकर बाहर ले जाते हैं। लॉरेंजो का कहना है कि पहले उन्हें ये सब करने में थोड़ा अजीब लगता था, लेकिन फिर उन्होंने एक्सेप्ट किया कि उनकी गर्लफ्रेंड का ये शौक है। और फिर प्यार में कहां कुछ देखा जाता है। लव इज ब्लाइंड।

जेना ने बताई ये बात

जेना ने कुत्ते की तरह बिहेव करने के पीछे का कारण भी बताया है। वे कहती हैं कि बचपन से ही उन्हें ऐसा करने का शौक था। वे कुत्ते की तरह दिखने वाली ड्रेसेज भी पहना करती थीं। अब जेना बिना पट्टा पहने बाहर नहीं जाती हैं। जेना को फर्क भी नहीं पड़ता कि उनके बारे में कोई क्या सोचता है।

शुरू में हैरान हो गया ब्वॉयफ्रेंड

शुरू में हैरान हो गया ब्वॉयफ्रेंड

जेना के पास घर पर एक पिंजरा भी है, जिसमें वे सोती हैं। उनके ब्वॉयफ्रेंड ने जब ये देखा, तो वे काफी हैरान रह गए। लॉरेंजो के बारे में बात करते हुए जेना कहती हैं कि वे दुनिया के सबसे अच्छे मालिक हैं। वे मेरी बहुत देखभाल करते हैं और वो सब करते हैं, जो मैं चाहती हूं। मैं उनसे कुछ भी मांग सकती हूं और मैं दुनिया की सबसे लकी पपी हूं।

आउटिंग पर जाता है कपल

आउटिंग पर जाता है कपल

बताते चले कि अकसर जेना और उनके ब्वॉयफ्रेंड आउटिंग पर जाते हैं। घर पर ही नहीं, वे बाहर भी डॉग और डॉग ओनर के जैसा बिहेव करते हैं। जेना का कहना है कि दुनिया की आलोचना की वजह से वे अपने लाइफस्टाइल में कोई बदलाव नहीं करने वालीं। लॉरेजों और वे साथ में बेहद खुश हैं इसलिए उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते और सोचते हैं।

लोगों की आलोचना से नहीं पड़ता फर्क

लोगों की आलोचना से नहीं पड़ता फर्क

जेना का इस तरह का बर्ताव देखकर उन्हें अकसर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, कई लोग उनके इस अजीबोगरीब शौक के चलते उन्हें भला बुरा भी कहते हैं। कई यूजर्स तो उनकी हरकत देखकर उन्हें पागल भी बता चुके हैं। लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो इस कपल के अंदाज को बेहद पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+