सांप को ईयर रिंग बनाकर पहनना पड़ा भारी,उड़ गए होश

महिला का पालतू अजगर उसके कान ने छेद में बुरी तरह से फंस गया। अजगर को बचाने के लिए उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

नई दिल्ली। लोगों के शौक अलग-अलग होते हैं। लोग अपने शौक के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हो जाते हैं। शौक के लिए खतरनाक कदम भी उठा लेते हैं। ऐसा ही देखने को मिला अमेरिका को पोर्टलैंड में, जहां एक युवती ने अपने शौक के चलते सांप को अपना कान की बाली बना लिया। जी हां सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। खबर के मुताबिक अमेरिका के पोर्टलैंड में रहने वाली ऐशले ग्लैवे सांपों की शौकीन है। वो सांपो को पालतू जानवरों की तरह घर में पालती-पोषती है। उनके साथ खेलती है, लेकिन इस बार उनका ये शौक उनके लिए मुसीबत बन गया।

snake in ear

ऐशले का पालतू अजगर, जिसे वह बार्ट कह कर बुलाती हैं उसे उन्होंने अपने कानों की रिंग बनकर पहन लिया। दरअसल उन्होंने अपने कान में लंबा का छेद करवा रखा था। जब वो अपने बार्ट के साथ खेल रही थी तो उनका बार्ट उनके कानों में बने बड़े से रिंग में जाकर फंस गया। वो रिंग में से बाहर निकलने की कोशिश करता रहा, लेकिन वो रिंग के उस पार निकल पाता, इससे पहली वो बीच में बुरी तरह से फंस गया।

अजगर फंसने के बाद छटपटाने लगा। ऐशले को उसे निकलवाने के लिए हॉस्पिटल जाना पड़ा। वो चाहती थीं कि उनके अजगर को कोई परेशानी ना हो जिसके कारण डॉक्टरों को खास ध्यान रखना पड़ा। डॉक्टरों ने अजगर को बचाने के लिए ऐशले के कान को सुन्न कर दिया और फिर अजगर को बाहर निकाला। इस घटना के बाद ऐशले ने कहा कि उनके होश उड़ गए। वो आगे से कभी ऐसा नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+