खूबसूरत होंठ पाने के चक्कर में Monster जैसी दिखने लगी महिला, शीशा देखकर चिल्लाई, डॉक्टरों ने किया ये काम
एक महिला को अपने होंठों को और भी सेक्सी और सुंदर बनाने के लिए फिलिंग करवाना महंगा पड़ गया। ये महिला इतनी भद्दी दिखने लगी कि लोग उसका मजाक तक उड़ाने लगे।
अच्छा, खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखना किसे पसंद नहीं होता? महिलाएं अकसर खुद को सुंदर बनाने के लिए न जाने क्या-क्या करती हैं। लेकिन कुछ कुछ एक्सपेरिमेंट कभी महंगे भी पड़ सकते हैं। एक महिला ने भी सुंदर दिखने की चाह में अपने होंठों के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट करवाना चाहा। ये पहली बार नहीं था कि महिला लिप फिलिंग करवा रही हो। इससे पहले भी कई बार वो ऐसा कर चुकी थी। लेकिन इस बार ये फिलिंग इतनी महंगी पड़ी कि सब कुछ उल्टा ही हो गया। फिलिंग पसंद ना आने पर महिला उसी क्लीनिक में गई, जहां पर उसने फिलिंग करवाई थी। लेकिन पेच टेस्ट के बाद भी महिला की फिलिंग डिसोल्व करने का प्रोसीजर उल्टा हो गया और महिला इतनी भद्दी दिखने लगी कि लोग उसका मजाक तक उड़ाने लगे।

साल में दो बार लेती थी लिप फिलर
पिछले सात सालों में 26 वर्षीय महिला साल में एक या दो बार लिप फिलर ले रही थी। लेकिन फिर महिला ने सोचा कि वो उस लिप फिलर को खत्म कर दे। महिला ने बताया कि इससे पहले जितनी बार भी उसने लिप्स की फिलिंग करवाई थी, उसे कभी भी किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। ठीक उसी तरह महिला ने सोचा कि इसे हटवाने में भी खास दिक्कतें नहीं आएंगी। क्योंकि उसे कभी पेच टेस्ट करवाने में भी दिक्कत नहीं हुई थी।

महिला को भारी पड़ा डिसोल्व करवाना
'द मिरर' की खबर के मुताबिक, फिर महिला ने जब अपने होठों में डिसोल्वर का इंजेक्शन लगवाया तो सब उल्टा ही हो गया। महिला ने कहा कि उन्हें महसूस हुआ कि होंठ सूज रहे हैं और फिर मिनटों में ही उस महिला के होंठ चौगुने आकार के हो गए, जिसके बाद महिला के लिए बात तक कर पाना मुश्किल हो गया। द लैश आर्टिकल में महिला के चौंकाने वाले एक्सपरियंस को शेयर किया है। ताकि अन्य महिलाएं भी इस तरह का कोई एक्सपेरिमेंट करते समय अवेयर रहें।

फिलिंग को बीत थे 6 महीने
इसके साथ ही लोगों को अवेयर करने के पीछे का मकसद इससे होने वाले जोखिमों से उन्हें बचाना भी है। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन की एड्रियाना ने कहा कि मैं बहुत बड़े फैनसी कॉस्मेटिक क्लीनिक में गई थी और मैं वहां टॉप अप करवाने के लिए गई थी, क्योंकि लिप्स की फिलिंग करे हुए मुझे तकरीबन 6 महीने बीत चुके थे। मैं नर्स से इस बारे में बात कर रही थी कि मुझे होंठों का शेप एक्चुअल में पसंद नहीं आया।

पहले करवाया पेट टेस्ट
उसने मुझे सजेशन दिया कि इस फिलर को खत्म करके नए सिरे से शुरुआत करनी चाहिए। इसलिए मैंने भी हामी भर दी। इसके बाद उन्होंने मेरे हाथों पर पहले पैच टेस्ट किया और डिसोल्वर इंजेक्ट किया और कोई रिएक्शन नहीं हुआ। फिर उन्होंने मेरे होंठों पर इसे इंजेक्ट कर दिया। थोड़ी ही देर में मुझे होंठों में सूजन महसूस हुई।

होंठो को हो गया बुरा हाल
एड्रियाना ने कहा कि नर्सें अपनी हंसी रोकने की बहुत कोशिश कर रही थीं। मुझे याद है कि कॉस्मेटिक नर्स मुझे अजीबोगरीब लुक दे रही थीं। और मैं बस सोच ही रही थी कि आखिर चल क्या रहा है? इसके बाद उसने कुछ और नर्सों को भी बुलाया, वे भी अपनी हंसी रोकने लगीं।

'मैं जोर से चिल्लाई'
इसके बाद उन्होंने मुझे शीशा देखने के लिए कहा। मैं आइने में देखते ही चिल्लाई। मैं बहुत फनी लग रही थी। मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि मैं जो देख रही हूं वो असली है। मेरे होंठ चार गुना ज्यादा बढ़ गए थे और मैं कार्टून जैसी लग रही थी।

ऐसे ठीक हुए होंठ
इसके बाद जैसे ही होंठ और सूजते गए, नर्सों ने एंबुलेंस को कॉल किया। फिर उन्होंने एड्रियाना को एक एंटीहिस्टामाइन टैबलेट देने की कोशिश की, जिसने सूजन को घटा दिया और उसे डेढ़ घंटे के बाद घर भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications