Video: गजब की कलाकारी, कटोरे में रखे नूडल्स से महिला ने बुन दिया स्वेटर, वीडियो हो रहा ट्रेंड
Video: गजब की कलाकारी,नूडल्स से महिला ने बुन दिया स्वेटर, वीडियो हो रहा ट्रेंड
नई दिल्ली, 20 जनवरी। सोशल मीडिया पर कब क्या हिट हो जाए इसका पता नहीं। वहीं लोग ट्रेंड में बने रहने के लिए अजीबो गरीब काम करते रहते हैं। लोग अपने हुनर, अपना टैलेंट सोशल मीडिया पर दिखाकर रातों-रात स्टार बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो ने महिला ने नया कारनामा करते हुए ऊन के बजाए नूडल्स से स्वेटर बुन दिया। कटोरे में रखे नूडल्स की मदद से फटाफट स्वेटर बना डाला। नूडल्स तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन आपके दिमाग में क्या कभी आया कि नूडल्स से स्वेटर बनाया जा सकता है? शायद ही किसी के दिमाग में ये आइडिया आया होगा, लेकिन महिला ने दो स्टीक की मदद से नूडल्स का स्वेटर बुन दिया।

सोशल मीडिया पर महिला के इस हुनर को देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और उसकी तारीफ भी कर रहें। लोग वीडियो को देखकर सवाल कर रहे हैं कि आखिर महिला के दिमाग में ये आइडिया आया कैसे? किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि नूडल्स से स्वेटर बनाया जा सकता है। महिला ने ऊन की जगह नूडल्स का इस्तेमाल कर स्वेटर तैयार किया तो सोशल मीडिया उसके इस आइडिया को देखकर हैरान रह गई। वीडियो को 6.9 मिलियन से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। जहां कुछ लोग महिला के इस हुनर की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ये भी कमेंट कर रहे हैं कि खाने-पीने की चीजों के साथ ऐसा मजाक नहीं करना चाहिए। इस वीड़ियो को 16 जनवरी को अपलोड किया गया, जिसे 6.9 मिलियन से ज्यादा लोगों ने अब तक देखा है। वहीं इस वीडियो को 81.8K लोगों ने रिट्वीट किया है, जबकि 13.6K लोगों ने इसपर कमेंट किया है तो 378.7K लोगों ने इसे लाइक किया है।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications